{"_id":"68d118f04ddb0f744f0f4ff0","slug":"air-india-express-flight-passenger-tries-to-enter-cockpit-while-looking-for-lavatory-safety-concern-investigat-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Express: फ्लाइट में यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, बंगलूरू से वाराणसी जा रहा था विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AI Express: फ्लाइट में यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, बंगलूरू से वाराणसी जा रहा था विमान
Mon, 22 Sep 2025 03:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 22 Sep 2025 03:07 PM IST
सार
एआई एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086 सोमवार को बंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ी थी। इस दौरान एक यात्री अपनी सीट से उठकर कॉकपिट के दरवाजे के पास पहुंचा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। इसके बाद उस शख्स और उसके साथियों को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : @AirIndiaX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू से वाराणसी जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में सोमवार को एक बड़ी घटना हुई। फ्लाइट में एक यात्री ने विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। यह पूरी घटना तब हुई, जब विमान उड़ान भर चुका था।
बताया गया है कि एआई एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086 सोमवार को बंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ी थी। इस दौरान एक यात्री अपनी सीट से उठकर कॉकपिट के दरवाजे के पास पहुंचा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स आठ अन्य लोगों के साथ सफर कर रहा था। इस घटना के बाद उस शख्स और उसके साथियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दिया गया। फ्लाइट की सुरक्षित वाराणसी में लैंडिंग हुई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बाद में इस घटना पर बयान भी जारी किया। विमानन कंपनी ने कहा कि फ्लाइट में किसी भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ था। बयान में कहा गया, "हमें इस घटना को लेकर आईं मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी है। एक यात्री टॉयलेट (लैवेटरी) की खोज करता हुआ कॉकपिट के एंट्री एरिया में घुस गया। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सुरक्षा मानक लगातार अपनी जगह पर हैं और इनका उल्लंघन नहीं हुआ। इस मसले को संबंधित अधिकारियों को बता दिया गया है।"
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने यात्रियों से की पूछताछ
एक अधिकारी ने बताया कि बंगलूरू से वाराणसी जाने वाली उड़ान संख्या IX-1086 के पायलट सिद्धार्थ शर्मा से एटीसी को एक संदेश प्राप्त हुआ कि नौ यात्रियों के समूह में से एक यात्री मणि ने कॉकपिट के दरवाजे का सुरक्षा कोड दबा दिया। इसके बाद विमान में मौजूद चालक दल सतर्क हो गया। यात्री ने अपनी इस हरकत के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वह पहली बार विमान में सवार था। इसलिए उसे इसकी जानकारी नहीं थी। चालक दल ने सभी साथी यात्रियों की पहचान की और सूचना के आधार पर सीआईएसएफ ने सभी यात्रियों से पूछताछ की। इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया।