फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Express crisis: 5 flights cancelled in Kolkata; efforts on to get back to normalcy

Air India Express Crisis: कोलकाता से चार मार्गों की पांच उड़ानें रद्द; सामान्य स्थिति में लौटने के प्रयास जारी

Sat, 11 May 2024 12:55 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 May 2024 12:55 AM IST
सार

Air India Express Crisis: एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने कोलकाता और हैदराबाद के बीच चेन्नई, कोच्चि और अयोध्या जाने वाली दो उड़ानें रद्द की हैं। ये उन कुल 120 उड़ानों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की) में से थीं, जो शुक्रवार को देशभर में रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन
Air India Express crisis: 5 flights cancelled in Kolkata; efforts on to get back to normalcy
एयर इंडिाय एक्सप्रेस (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को कोलकाता से चार मार्गों पर पांच उड़ाने रद्द कीं। एयरलाइन चालक दल से जुड़े संकट से सामान्य स्थिति में वापस लौटने का प्रयास कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने कोलकाता और हैदराबाद के बीच चेन्नई, कोच्चि और अयोध्या जाने वाली दो उड़ानें रद्द की हैं। ये उन कुल 120 उड़ानों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की) में से थीं, जो शुक्रवार को देशभर में रद्द कर दी गईं। मंगलवार रात से हड़ताल पर रहे चालक दल के एक वर्ग ने गुरुवार को हड़ताल वापस ले ली थी। 
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक, 120 उड़ाने रद्द होने के अलावा एयरलाइन विभिन्न गंतव्यों के लिए 246 उड़ानों का संचालन किया। जिनमें से 20 उड़ानें एयर इंडिया और दो विस्तारा द्वारा संचालित की गईं। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने काम पर वापस लौटना शुरू कर दिया था, लेकिन रोस्टरिंग और री-रोस्टरिंग से जुड़े कई तकनीकी जटिलताों के कारण उन्हें तुरंत उड़ानों पर भेजना संभव नहीं था। डेढ़ दिन में हालात पूरी तरह से सामान्य होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी बताया कि ड्यूटी रोस्टर पर काम करने के अलावा काम पर वापस लौटने वाले चालक दल के सदस्यों की मेडिकल जांच में भी कुछ समय लगेगा। चालक दल के एक वर्ग ने मंगलवार की रात अचानक सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी, जिसके कारण 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरलाइन ने हड़ताल कर रहे चालक दल के 25 सदस्यों को जारी किए गए टर्मिनेशन लेटर भी वापल ले लिए थे। 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed