{"_id":"5984714d4f1c1bfc358b4ad9","slug":"air-india-employees-get-no-salary-for-july-month-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के कर्मचारियों को अबतक नहीं मिला जुलाई का वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के कर्मचारियों को अबतक नहीं मिला जुलाई का वेतन
एजेंसी/भाषा
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के जुलाई महीने के वेतन का भुगतान अबतक नहीं किया है। वेतन देने में देरी ऐसे समय हुई जब सरकार एयर इंडिया के विनिवेश के तौर-तरीकों पर काम कर रही है। एयरलाइन के कर्मचारियों की संख्या 21,000 है।
विज्ञापन
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि जुलाई महीने का वेतन अबतक नहीं दिया गया है। देरी के बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताये गये हैं। अब वेतन अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता से फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो सका है। मंत्रिमंडल की घाटे में चल रही एयर इंडिया में विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Air India के बाद जेट एयरवेज ने भी घटाया फ्लाइट में अपना मेन्यू
विज्ञापन
एक मंत्री स्तरीय समिति प्रस्तावित विनिवेश की रूपरेखा पर काम कर रही है। एयरलाइन के ऊपर 50,000 करोड़ का कर्ज बोझ है। पूर्व संप्रग सरकार ने सरकारी विमानन कंपनी को 2012 से 10 साल के लिये 30,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज दिया था। नागर विमानन मंत्रालय का विचार है कि एयर इंडिया का मौजूदा कारोबार टिकाऊ नहीं है क्योंकि न तो यह अधिक नकदी सृजित कर पा रही है और न ही कर्ज की मूल राशि लौटा रही है।