फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Crew deployed in Vande Bharat Mission says they are not afraid of Coronavirus but are proud of getting a chance to serve Country

वंदे भारत मिशन : एयर इंडिया क्रू ने कहा, कोरोना का डर नहीं, देश सेवा का मौका मिला इसका गर्व

Fri, 08 May 2020 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 May 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Air India Crew deployed in Vande Bharat Mission says they are not afraid of Coronavirus but are proud of getting a chance to serve Country
सांकेतिक तस्वीर

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते दुनिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है। इस मिशन में एयर इंडिया विमानों से भारतीयों को वापस ला रही है। बेहद संक्रामक कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद इस अभियान में नियुक्त किए एयर इंडिया के क्रू का कहना है कि उन्हें कोरोना वायरस का डर नहीं है बल्कि इस बात का गर्व है कि उन्हें देश की सेवा करने का मौका मिला है। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है और क्रू के जज्बे की सराहना की है। पुरी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में क्रू के सदस्य जश्न मनाते और जय हिंद के नारे लगाते हुए नजर आते हैं और कह रहे हैं कि उन्हें इस मिशन के लिए चुने जाने पर गर्व है। पुरी ने ट्वीट में लिखा, ऐसे कठिन समय में भी अबुधाबी से कोच्चि आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू सदस्यों का जज्बा उदाहरण की तरह है। आपके जज्बे और समर्पण को सलाम। 
विज्ञापन




बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का पहला विमान गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबूधाबी से 181 लोगों को लेकर कोच्चि पहुंची। हरदीप सिंह पुरी ने जो वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, वह उसी फ्लाइट के क्रू मेंबर द्वारा विमान के टेकऑफ करने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। दूसरी ओर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अबुधाबी के भारतीय दूतावास और दुबई के कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया की टीम की तारीफ की है।

अब तक देश वापस आ चुके हैं 764 भारतीय नागरिक

वंदे भारत मिशन के तहत पहला विमान गुरुवार रात को अबुधाबी से कोच्चि आया था। इसमें 181 नागरिक आए थे। इसके बाद दूसरा विमान दुबई से कोझिकोड  पहुंची थी, जिसमें 182 लोग लाए गए थे। वहीं, शुक्रवार को पहला विमान सिंगापुर से 234 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा और दूसरा विमान बांग्लादेश के ढाका से 167 मेडिकल के छात्र-छात्राओं को लेकर श्रीनगर पहुंचा। वहीं, रियाद से एक विमान कोझिकोड में आज रात 8.30 बजे लैंड करेगा। बहरीन से आने वाला एक विमान रात 11.30 बजे कोच्चि में लैंड करेगा और दुबई से आने वाला विमान चेन्नई में रात 8.10 बजे पहुंचेगा। 

15 मई से दूसरा चरण, मिशन का विस्तार करेगा भारत

भारत वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत 15 मई से मध्य एशिया के साथ ही विभिन्न यूरोपीय देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि भारत अगले सप्ताह अपने इस मिशन का विस्तार करेगा ताकि कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। उन्होंने बताया कि मिशन के पहले चरण में सात मई से 15 मई के बीच 12 देशों से लगभग 15,000 लोगों की वापसी होगी। इसके लिए 64 उड़ानों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed