{"_id":"5ca57c4fbdec22147057afc2","slug":"air-force-women-fighter-controller-who-who-direct-fighters-in-dogfight-will-get-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन की तरह कंट्रोल रूम से लड़ी थीं यह महिला अधिकारी, मिलेगा सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिनंदन की तरह कंट्रोल रूम से लड़ी थीं यह महिला अधिकारी, मिलेगा सम्मान
Thu, 04 Apr 2019 10:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन वर्तमान-लड़ाकू विमान ()फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था उस समय एक महिला स्क्वॉड्रन लीडर ने अपनी सूझबूझ और असाधारण सतर्कता से हमले को नाकाम बनाने में पूरा साथ दिया। इस महिला को अब भारतीय वायुसेना विशिष्ट सेवा पदक देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि यह महिला स्कवाड्रन लीडर वायुसेना के पंजाब स्थित रडार कंट्रोल स्टेशन में तैनात हैं। उन्होंने 27 फरवरी को तनावपूर्ण परिस्थिति को संभालते हुए भारतीय लड़ाकू विमानों को न केवल लगातार निर्देश दिए, उन्हें अपडेट करती रहीं बल्कि पाकिस्तान के वार को विफल करने में भी अहम भमिका निभाई। उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16, जेएफ-17 के वार को नाकाम किया।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना पाकिस्तानी वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार थी। पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई के तहत एफ-16 को भेजने से एक दिन पहले वायुसेना ने बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पहली कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र सुबह लगभग 8.45 तक नागरिक यातायात के लिए बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वायुसेना के रडार को ग्राउंड और एयरबोर्न रडार पर लगातार इस बात के इनपुट मिल रहे थे कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर अपने लड़ाकू विमान भेज रहा है। राजौरी जिले के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तानी वायुसेना ने नियंत्रण रेखा को पार कर लिया था।
एक सूत्र ने कहा, 'तब वायुसेना के रडार कंट्रोल हब ने दो सुखोई-30एमकेआई और मिराज-2000 को पीर पंजाल के दक्षिण और उत्तर में कॉम्बैट एयर पेट्रोल के लिए अलर्ट किया गया था। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के ज्यादा संख्या में आने पर रडार हब ने छह मिग-21 को श्रीनगर एयरबेस के नजदीक बुलाया। इन सब में महिला अधिकारी ने केंद्रीय भूमिका निभाई।'
पाकिस्तान के लड़ाकू विमान के साथ आसमान में हुई लड़ाई में भारत के मिग-21 ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए उसे मार गिराया। सूत्र ने आगे बताया, 'महिला अधिकारी ने वायुसेना के लड़ाकू विमान को इस बारे में भी अलर्ट किया था कि पाकिस्तानी एफ-16 एडवांस मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल एआईएम-120सी से लैस हैं।' इस लड़ाई में वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने एफ-16 को आर-73 मिसाइल से नियंत्रण रेखा के नजदीक मार गिराया था।