{"_id":"634a9267dd852116342ec228","slug":"air-force-wives-welfare-association-guinness-world-records-41-541-caps-knitted-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guinness World Record: AIWWA ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीन महीने में बुनीं 40 हजार से ज्यादा ऊनी टोपियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guinness World Record: AIWWA ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीन महीने में बुनीं 40 हजार से ज्यादा ऊनी टोपियां
Sat, 15 Oct 2022 04:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:29 PM IST
सार
'निटाथॉन ड्राइव' 15 जुलाई को शुरू की गई थी। इसमें देशभर की एएफडब्ल्यूएए की तीन हजार से ज्यादा सदस्यों ने हिस्सा लिया और करीब तीन महीने में चालीस हजार से ज्यादा ऊनी टोपियां बुनीं।
विज्ञापन
एयर फोर्स वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन
- फोटो : ट्विटर/भारतीय वायुसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर फोर्स वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन (एफडब्ल्यूएए) ने शनिवार को 41,541 बुनी हुई ऊनी टोपियां प्रदर्शित करके 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया है। 'निटाथॉन ड्राइव' 15 जुलाई को शुरू की गई थी। इसमें देशभर की एएफडब्ल्यूएए की तीन हजार से ज्यादा सदस्यों ने हिस्सा लिया और करीब तीन महीने में चालीस हजार से ज्यादा ऊनी टोपियां बुनीं।
विज्ञापन
आईएएफ ऑडिटोरियम में गिनीज वर्ल्ड बुक के प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने कहा, यह रिकॉर्ड अद्भुत है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या में ऊन की बुनी हुई टोपी प्रदर्शित की गई हैं। यह अपनी तरह की कैटगरी में पहला मामला है। वर्धमान ऊन से बनी रंगीन टोपियां ऑडिटोरियम कैंपस के हरे-भरे लॉन में प्रदर्शित की गईं। इन बुनी हुई 41,541 टोपियों को व्यवस्थित तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन
जरूरतमंदों को वितरित की जाएंगी ये ऊनी टोपियां
एएफडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष नीता चौधरी ने कहा, ये टोपियां एयर फोर्स वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन के करीब तीन सौ सदस्यों ने हमारी खास ड्राइव निट्टाथॉन के हिस्से के रूप में बुनीं। यह ड्राइव 15 जुलाइ को शुरू की गई थी और 15 अक्तूबर को समाप्त हुई है। टोपियां सर्दियों से पहले जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएंगी। यह कार्यक्रम एयर फोर्स वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन की 52वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास
उन्होंने कहा कि देशभर से हमारे सदस्यों द्वारा कुल 41,541 टोपियां बुनी गई हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और यह उपलब्धि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं थीं।
स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह ने दी महिलाओं को बधाई
ईरानी ने अपने संबोधन में लक्ष्य आधारित भागीदारी के जरिए हासिल की गई इस उपलब्धि के लिए महिलाओं की सराहना की। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऑडिटोरियम कैंपस का दौरा किया और इस उपलब्धि के लिए महिलाओं को बधाई दी।