{"_id":"5a97ff984f1c1b14598b45eb","slug":"air-force-western-wave-practice-ends-ships-submarines-and-fighter-planes-take-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना का पश्चिम लहर अभ्यास खत्म, जहाजों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौसेना का पश्चिम लहर अभ्यास खत्म, जहाजों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों ने दिखाई ताकत
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
इंडियन एयर फाॅर्स (फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसेना का तीन हफ्ते तक चला ट्राई सर्विस मैरीटाइम अभ्यास पश्चिम लहर बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। देश के पश्चिमी तट पर हुए इस अभ्यास में कई जहाजों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि वेस्टर्न नेवल कमांड ने 12 फरवरी से अरब सागर में व्यापक स्तर पर ऑपरेशन अभ्यास किया।
इस दौरान कमांड ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों का परीक्षण किया और अपने ऑपरेशनल योजनाओं को अमल में लाया। इसका मकसद नौसेना की तैयारियों और ताकत को आंकना था।
इसमें विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, वेस्टर्न फ्लीट और ईस्टर्न फ्लीट के फ्रंटलाइन शिप, कोलकाता क्लास वन्स, समेत 40 से अधिक नौसेना के पोतों, पनडुब्बियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मिग 29के, पी-81, आईएल-38एसडी, डोर्नियर आदि भी शामिल हुए। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के विभिन्न एयरफील्ड्स से जगुआर, सुखोई-30 एमकेआई, अवॉक्स और उड़ान के दौरान ईंधन भरने वाले विमानों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में थल सेना की 91 इंफैंट्री ब्रिगेड भी शामिल हुई।
विज्ञापन