{"_id":"65d86762ae1c4d5b300ddeb5","slug":"air-force-deputy-chief-ashutosh-dixit-said-self-sufficiency-required-in-defence-specially-in-aerospace-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Force: 'रक्षा मामले, खासकर एयरोस्पेस में आत्मनिर्भरता जरूरी', वायुसेना उप-प्रमुख ने जानिए क्यों कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air Force: 'रक्षा मामले, खासकर एयरोस्पेस में आत्मनिर्भरता जरूरी', वायुसेना उप-प्रमुख ने जानिए क्यों कही ये बात
Fri, 23 Feb 2024 03:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 23 Feb 2024 03:07 PM IST
सार
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि हर देश आत्मनिर्भर बनना चाहता है और खासकर दुनिया में चल रहे दो युद्धों के बाद ये और भी ज्यादा अहम हो गया है। एयर मार्शल का यह बात रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल हमास युद्ध को लेकर कही।
विज्ञापन
वायुसेना उप-प्रमुख आशुतोष दीक्षित
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना के उप-प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का कहना है कि किसी भी देश का औद्योगिक रूप से मजबूत होना और रक्षा मामले में आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है, खासकर एयरोस्पेस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है। नई दिल्ली के कैंट इलाके में मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुए एक सम्मेलन के दौरान वायुसेना उप-प्रमुख ने ये बात कही। सम्मेलन का विषय 'एनरजाइजिंग इंडियन एयरोस्पेस इंडस्ट्रीः आत्मनिर्भर भारत के लिए चुनौती' था।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कही ये बात
कार्यक्रम में वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारी और विभिन्न रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि हर देश आत्मनिर्भर बनना चाहता है और खासकर दुनिया में चल रहे दो युद्धों के बाद ये और भी ज्यादा अहम हो गया है। एयर मार्शल का यह बात रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल हमास युद्ध को लेकर कही। उन्होंने वायुसेना के लिए आत्मनिर्भरता की अहमियत पर अपनी बात रखी और वायुसेना की चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें औद्योगिक रूप से मजबूत बनना होगा और साथ ही रक्षा मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भरता जरूरी है, खासकर एयरोस्पेस क्षेत्र में।
'इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स' और एयर फोर्स थिंक टैंक 'सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज' भी इस कार्यक्रम के सह-आयोजक रहे।