फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air China to resume Beijing-Delhi direct flights, confirms Spokesperson of Chinese Embassy in India Yu Jing

Air China: एअर चाइना फिर शुरू करेगा बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें, चीनी दूतावास ने दी जानकारी

Sat, 21 Mar 2026 03:37 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 21 Mar 2026 03:37 PM IST
सार

चीनी दूतावास ने घोषणा की कि एअर चाइना बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर रहा है, जिसे उसने दोनों देशों के बीच यात्रा, व्यापार और भरोसा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया। पिछले कुछ समय में भारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत मिले हैं, जो 2020 के गलवान घाटी तनाव के बाद खराब हो गए थे। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Air China to resume Beijing-Delhi direct flights, confirms Spokesperson of Chinese Embassy in India Yu Jing
उड़ान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

एअर चाइना फिर से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगा। यह जानकारी शनिवार को भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी।
विज्ञापन


चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में यू जिंग ने लिखा, बीजिंग और दिल्ली के बीच एअर चाइना की सीधी उड़ानें फिर से शुरू होना केवल यात्रा तक सीमित नहीं है। यह व्यापार, पर्यटन और भरोसे को बढ़ावा देने वाला कदम है और संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स के सदस्य देशों के लोगों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है। 



पिछले साल करीब पांच साल के अंतराल के बाद भारत और चीन ने फिर से हवाई सेवाएं शुरू कीं, जिससे दोनों देशों के संबंधों में सुधार का संकेत मिला। एक फरवरी को एअर इंडिया ने शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की। इस तरह दोनों शहरों के बीच छह साल बाद फिर से उड़ान सेवा शुरू हुई। इसके अलावा, चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी पिछले साल नवंबर में शंघाई से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू कीं।
विज्ञापन


गलवां घाटी में खूनी झड़प के बाद संबंधों में तनाव
साल 2020 में गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध खराब हो गए थे। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिकों का बलिदान हुआ। जबकि चीन ने चार सैनिकों की ही मौत की पुष्टि की थी। अगस्त 2023 में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ईरान-भारत पाइपलाइन से पीछे हटना थी ऐतिहासिक भूल', केरल के सीएम ने बताई ऊर्जा संकट की वजह

छह साल में पीएम मोदी ने की थी चीन की यात्रा
अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने छह साल में पहली बार चीन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शी जिनपिंग से बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों पर कड़े टैरिफ लगाए थे। इसके बाद उसी महीने चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि बीजिंग, अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ का विरोध करता है और भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed