फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala cm pinarayi vijayan blames central policies us influence for energy crisis

Energy Crisis: 'ईरान-भारत पाइपलाइन से पीछे हटना थी ऐतिहासिक भूल', केरल के सीएम ने बताई ऊर्जा संकट की वजह

Sat, 21 Mar 2026 02:54 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2026 02:54 PM IST
सार

सीएम विजयन ने कहा कि वर्ष 2006 में भारत ने प्रस्तावित भारत-ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना से अपने हाथ खींच लिए थे। यह  एक ऐतिहासिक गलती थी। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर यह कदम उठाया था। 

विज्ञापन
kerala cm pinarayi vijayan blames central policies us influence for energy crisis
पिनाराई विजयन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

Pinarayi Vijayan On India Energy Crisis: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने देश में गहराते ऊर्जा संकट के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। विजयन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने अमेरिकी प्रभाव में आकर ऐसे फैसले लिए, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा आज अधर में लटक गई है।
विज्ञापन


विजयन ने किया 'ऐतिहासिक गलती' का जिक्र
सीएम विजयन ने कहा कि वर्ष 2006 में भारत ने प्रस्तावित भारत-ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना से अपने हाथ खींच लिए थे। यह एक ऐतिहासिक गलती थी। उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर यह कदम उठाया था। अगर यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा होता, तो आज देश की ऊर्जा जरूरतें सस्ती और सुलभ होतीं।
विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर को लेकर विजयन ने क्या कहा?
विजयन ने तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर को हटाए जाने के मामले को भी दोबारा हवा दी। उन्होंने दावा किया कि अय्यर को सिर्फ इसलिए हटाया गया क्योंकि वे पाइपलाइन परियोजना के प्रबल समर्थक थे। उनकी जगह मुरली देवड़ा को लाया जाना इस बात का संकेत था कि सरकार की प्राथमिकताएं 'देश हित' से हटकर 'कॉर्पोरेट हितों' की ओर झुक गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया: सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश ने मोदी सरकार से पूछे कड़े सवाल


वर्तमान सरकार पर विजयन ने साधा भी निशाना
मुख्यमंत्री ने वर्तमान मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज भी नीतियां कुछ खास निजी ऊर्जा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। रूस से कच्चे तेल की खरीद के मामले में भी उन्होंने केंद्र के रुख को ढुलमुल बताया। उन्होंने कहा कि भारत बाहरी दबावों के आगे घुटने टेक रहा है।

विजयन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार पर अत्यधिक निर्भरता के कारण आज देश का आम आदमी और उद्योग जगत बर्बादी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए न तो पर्याप्त 'स्ट्रेटेजिक रिजर्व' बनाए और न ही घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर कोई गंभीर काम किया। अब सरकार को सतर्क होने की जरूरत है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed