मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज ऐलान किया कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करेगा। बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर तीन तलाक के प्रावधान को खत्म किया गया, तो हम उसका विरोध करेंगे।
बोर्ड की ओर से आज कहा गया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड इस देश के लिए ठीक नहीं है। इस देश में कई संस्कृति हैं और हमें सबका सम्मान करना चाहिए।
बोर्ड की ओर से कहा गया कि हर आदमी को एक ही लाठी से हांकना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कर रहे हैं।
Uniform Civil Code is not good for this nation. There're so many cultures in this nation, have to be respected: Muslim Personal Law Board pic.twitter.com/TNXFUfCzKF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 13, 2016
अपनी पहचान के साथ व्यक्ति यूएस में रह सकता है तो भारत में क्यों नहीं?
अमेरिका में हर व्यक्ति अपनी पहचान और संस्कृति के साथ रह रहा है, तो हमारे देश में यह कैसे संभव नहीं है।हम इस देश में एक संविधान द्वारा निर्मित कानून के अनुसार रहते हैं और संविधान ने हमें अपनी संस्कृति के अनुसार आचरण करने की आजादी दी है।
बोर्ड की ओर से इस अवसर पर यह भी कहा गया है कि मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई में समान भागीदारी निभाई, लेकिन उनके योगदान को कम करके आंका गया।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार तीन तलाक के विरोध में है और कोर्ट के सामने इसके विरोध में अपना पक्ष रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में यह कहा है कि देश की हर महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए।
Muslims equally participated in India’s freedom struggle, but their participation is always underestimated: Muslim Personal Law Board pic.twitter.com/XINP1Obfwf
— ANI (@ANI_news) October 13, 2016