फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM supported MVA in Rajya Sabha elections, MNS said – Shiv Sena's Hindutva exposed

Rajya Sabha Election: ओवैसी के समर्थन पर भड़की मनसे, कहा- निजाम के वंशजों से लेते हैं समर्थन, शिवसेना का हिंदुत्व उजागर हो गया 

Fri, 10 Jun 2022 11:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Jun 2022 11:15 AM IST
सार

महाराष्ट्र में AIMIM के दो विधायक हैं। इन दो विधायकों के वोट यहां के राज्यसभा चुनाव को दिलचस्प बनाते हैं। मतदान शुरू होने से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन महा विकास अघाड़ी को समर्थन दे दिया है।

विज्ञापन
AIMIM supported MVA in Rajya Sabha elections, MNS said – Shiv Sena's Hindutva exposed
राज ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। महराष्ट्र में जहां ओवैसी ने महा विकास अघाड़ी को समर्थन देकर बड़ा दांव खेला है, तो राजस्थान और हरियाणा में निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देकर भाजपा ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इन सबके बीच राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने शिवसेना पर हमला बोला है।

विज्ञापन


दरअसल, महाराष्ट्र में AIMIM के दो विधायक हैं। इन दो विधायकों के वोट यहां के राज्यसभा चुनाव को दिलचस्प बनाते हैं। मतदान शुरू होने से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन महा विकास अघाड़ी को समर्थन दे दिया है। इसको लेकर मनसे ने कहा है कि ओवैसी की पार्टी से समर्थन लेकर शिवसेना का हिंदुत्व उजागर हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निजाम के वंशजों से लिया समर्थन
मनसे के प्रवक्ता गजानन काले ने कहा, शिवसेना ने निजाम के वंशजों से समर्थन लिया है। उनका हिंदुत्व कैसा है, यह उजागर हो गया है। दरअसल, एआईएमआईएम की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हमारे विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को वोट करेंगे। महाराष्ट्र में एमवीए ने चार उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए उतारा है। इसमें शिवसेना के दो, कांग्रेस और राकांपा के एक-एक प्रत्याशी हैं। कांग्रेस नेता और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा, "हमारे सभी चार उम्मीदवार पहले दौर में ही आराम से चुनाव जीतने जा रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed