{"_id":"5ff0af8a3b3aac4810394272","slug":"aimim-joins-hand-with-btp-to-contest-local-elections-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में स्थानीय चुनाव लड़ने के लिए एआईएमआईएम ने बीटीपी से मिलाया हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में स्थानीय चुनाव लड़ने के लिए एआईएमआईएम ने बीटीपी से मिलाया हाथ
Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) आगामी स्थानीय निकाय चुनाव एआईएमआईएम के साथ मिलकर लड़ेगी। यह जानकारी बीटीपी के प्रमुख छोटू वसावा ने शनिवार को दी। भरूच जिले में झागड़िया स्थित वसावा के आवास पर एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वसावा ने दिसंबर में नर्मदा और भरूच जिलों में जिला पंचायत में कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने की घोषणा की थी। वसावा ने संवाददाताओं से कहा कि असदुद्दीन ओवैसी उन लोगों के साथ हैं जो भारतीय संविधान के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे जो नरेंद्र मोदी सरकार ने छीन लिए हैं और जो गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही है। हम आगामी स्थानीय निकाय चुनाव एआईएमआईएम के साथ मिलकर लड़ेंगे। ओवैसी एआईएमआईएम के प्रमुख हैं।
विज्ञापन