फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aimim chief owaisi party official twitter account been hacked

AIMIM Twitter Hacked: ओवैसी की पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक, दुनिया के दूसरे अमीर शख्स की लगाई फोटो

Sun, 18 Jul 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 02:38 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया। इतना ही नहीं स्पेक्सएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क की तस्वीर लगाई गई है। 

विज्ञापन
aimim chief owaisi party official twitter account been hacked
ओवैसी की पार्टी का ट्विटर हैंडल हैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने ट्विटर डीपी पर एलन मस्क की फोटो भी लगा दी। साथ ही पार्टी के नाम की जगह एलन मस्क का नाम लिख दिया।  एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वे स्पेक्सएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हाल ही  ओवैसी ने इसकी घोषणा की थी।  इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है। हालांकि, ओवैसी के इस एलान के बाद वे विपक्षी पार्टियों के निशाने पर भी हैं। बता दें कि ओवैसी की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


योगी को ओवैसी की चुनौती स्वीकार
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वह किसी भी स्थिति में योगी आदित्यनाथ को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। ओवैसी की चुनौती को सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार करते हुए कहा था कि ओवैसी बड़े नेता हैं, वे देश के अंदर प्रचार करते हैं। उन्हें एक समुदाय विशेष का समर्थन प्राप्त है, लेकिन वे यूपी के अंदर भाजपा को चैलेंज नहीं कर सकते। भाजपा अपने मुद्दों, मूल्यों के साथ चुनावी मैदान में रहेगी। हम उनके चैलेंज को स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed