{"_id":"5f70f6cb2a0444593d3d3980","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-statement-on-a-petition-filed-in-a-civil-court-of-mathura-regarding-krishna-janmabhoomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब 1968 में कृष्ण भूमि विवाद सुलझ गया था तो अब क्यों किया जा रहा पुनर्जीवित : ओवैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब 1968 में कृष्ण भूमि विवाद सुलझ गया था तो अब क्यों किया जा रहा पुनर्जीवित : ओवैसी
Mon, 28 Sep 2020 02:02 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद (तेलंगाना)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद (तेलंगाना)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
मथुरा में दर्ज मुकदमे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह ट्रस्ट के बीच विवाद जब साल 1968 में ही सुलझ गया था, तो अब इस विवाद को फिर से उठाने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, पूजा का स्थान अधिनियम 1991, पूजा के स्थान को बदलने से मना करता है। गृह मंत्रालय को इस अधिनियम का प्रबंधन सौंपा गया है, तो अदालत में इसकी प्रतिक्रिया क्या होगी। शाही ईदगाह ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ने अक्तूबर 1968 में इस विवाद को हल कर लिया था। अब इसे पुनर्जीवित क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन