फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi says Pm Narendra modi never mixed sugar because afraid of china, Our soldiers died and India will play will Pakistan T20 match

ओवैसी बोले: चीन के डर से बिना चीनी की चाय पीते हैं मोदी, यहां सेना मर रही है और आप T-20 खेलेंगे

Tue, 19 Oct 2021 09:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 09:02 AM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चीन पर बोलने से हमेशा डरते हैं। यहां तक कि चाय में चीनी तक भी नहीं डालते कि कहीं चीन न निकल आए।

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi says Pm Narendra modi never mixed sugar because afraid of china, Our soldiers died and India will play will Pakistan T20 match
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

एलएसी पर चीन की घुसपैठ और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चीन पर बोलने से हमेशा डरते हैं। यहां तक कि चाय में चीनी तक भी नहीं डालते कि कहीं चीन न निकल आए। उन्होंने पीएम मोदी पर पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दो चीजों को लेकर कभी जुबान नहीं खोलते। एक तो पेट्रोल और डीजल की महंगाई और दूसरा चीन की घुसपैठ। चीन हमारे मुल्क में घुसकर बैठ गया है। ओवैसी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पुलवामा पर हमला किया तो मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे तो हमने कहा कि मारो। लेकिन अब जब चीन डोकलाम, डेपसांग में बैठा है और भारत के प्रधानमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। हमारे बिहार के लोगों पर हमला हुआ लेकिन पीएम मोदी चुप रहे।

विज्ञापन


हमारे सैनिक मारे जा रहे और आप पाकिस्तान के साथ मैच खेलेंगे: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि हमारे 9 जवान मारे गए हैं और 24 तारीख को भारत, पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच खेलने की तैयारी कर रहा है। क्या आपने नहीं कहा था कि भारत के सैनिक मर रहे हैं और मनमोहन सिंह की सरकार पाकिस्तान को बिरयानी खिला रही है। आज पाकिस्तान कश्मीर में भारत के गरीबों की जिंदगी से टी-20 खेल रहा है, लेकिन आप क्या कर रहे हैं। कश्मीर में आईबी, अमित शाह क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपके पास आतंकवाद से निपटने के लिए कोई नीति ही नहीं: ओवैसी
आपने पाकिस्तान से सीजफायर किया है, लेकिन आतंकी ड्रोन से हथियार भेज रहे हैं। आपके पास आतंकवाद से निपटने के लिए कोई नीति ही नहीं है। कश्मीर में जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, उससे निपटने के लिए भी आपके पास कोई नीति नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 13 नागरिकों की हत्या
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है। गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed