फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi reacted to Rahul Gandhi's statement that Muslims are the most attacked in the BJP

पलटवार: ‘राजस्थान के सीएम को समझाएं क्या है मोहब्बत की दुकान’, राहुल के अमेरिका में दिए बयानों पर ओवैसी का तंज

Thu, 01 Jun 2023 09:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 01 Jun 2023 09:23 AM IST
सार

राहुल गांधी ने बुधवार सुबह सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों से बातचीत की। जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था, वहीं उन्होंने मुस्लिमों पर हो रहे हमले का जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि आज जो मुस्लिमों के साथ हो रहा वो दलितों के साथ 1980 में हो चुका है। 

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi reacted to Rahul Gandhi's statement that Muslims are the most attacked in the BJP
असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया पलटवार। - फोटो : social media

विस्तार

राहुल गांधी आजकल अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। वह वहां मंगलवार को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय लोगों से बातचीत की। वहीं उन्होंने मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा था कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मुस्लिमों को निशाना बनाया गया। साथ ही उन्होंने कहा थी कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान यानी नफरत को प्यार से खत्म किया जा सकता है। इस पर अब एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के चलते मुस्लमान बर्बाद हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक जुबानी खर्च करते रहोगे?

विज्ञापन

गौरतलब है, राहुल गांधी ने बुधवार सुबह सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों से बातचीत की। जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था, वहीं उन्होंने मुस्लिमों पर हो रहे हमले का जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि आज जो मुस्लिमों के साथ हो रहा है वो दलितों के साथ 1980 में हो चुका है। राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मैं कह सकता हूं कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तरीका और कुछ नहीं है। 

विज्ञापन


यहां पढ़ें राहुल गांधी का पूरा बयान- US: 'गारंटी लेता हूं कि मुस्लिमों की तरह ही सिख-ईसाई और दलित भी खुद पर हमला महसूस कर रहे', बोले राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के सीएम पर भी किया हमला
अब इसी बयान पर औवसी ने राहुल को घेर लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को समझाना चाहिए कि जब जुनैद और नासिर की हत्या हुई, तो गहलोत को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने में 15 दिन लग गए। इन लोगों को 15 लाख अनुग्रह राशि दी गई, जबकि अन्य को 50 लाख रुपये मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप उनसे जाकर पूछिए, छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार ने धर्मसंसद को प्रायोजित किया, जिसमें महात्मा गांधी को अपशब्द कहे। वहां बताइए आप।


मुस्लिमों की विपक्ष में आए फैसले का स्वागत क्यों?
एआईएमआईएम प्रमुख ने हमलावर होते हुए कहा कि जब अमित शाह साल 2019 में UPA लाए तो आपने उनका समर्थन किया था। यही कारण है कि सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम, दलित और सरकार के असंतुष्टों को जेल में रखा गया। उन्होंने राहुल से पूछा कि तब आपने यूएपीए का समर्थन क्यों किया? आपने बाबरी मस्जिद के फैसले का स्वागत क्यों किया? मध्य प्रदेश में आपकी सरकार पार्टी के मंच से हिंदू धार्मिक त्योहार कराना चाहता है। क्या यह मोहब्बत की दुकान है?

यह भी पढ़ें- US: राहुल के भाषण के बीच लगे भारत विरोधी नारे, कांग्रेस नेता के मुस्कुराने पर भाजपा हुई आक्रामक , Video

 

राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के चलते मुस्लमान बर्बाद
औवेसी ने कहा कि मैंने शुरू से ही कहा है कि राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के चलते मुस्लमानों को बर्बाद कर दिया गया है। उनका सशक्तिकरण नहीं हुआ। विधानसभा और संसद में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को समाप्त करने के लिए राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हूं और रहूंगा।

मैं उस धर्मनिरपेक्षता के साथ खड़ा हूं जो संविधान ने हमें बताया। अब आप कहेंगे कि धर्मनिरपेक्षता को संविधान में बाद में जोड़ा गया था, लेकिन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, न्याय, समानता का अधिकार सभी धर्मनिरपेक्षता हैं। राहुल गांधी को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए। औवेसी ने आखिर में पूछा कि आप कब तक जुबानी खर्च करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed