फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Muslims are feeling attacked,I can guarantee Sikhs,Christians,Dalits,Tribals are feeling the same: rahul gandh

US: 'गारंटी लेता हूं कि मुस्लिमों की तरह ही सिख-ईसाई और दलित भी खुद पर हमला महसूस कर रहे', बोले राहुल गांधी

Wed, 31 May 2023 12:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 31 May 2023 12:29 PM IST
सार

कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे मुस्लिम कम्युनिटी ने उनसे कई सवाले पूछे, जिसका जबाव देते हुए राहुल ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।

विज्ञापन
Muslims are feeling attacked,I can guarantee Sikhs,Christians,Dalits,Tribals are feeling the same: rahul gandh
राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका आए हुए हैं। वह यहां तीन शहरों का दौरा करेंगे। इस बीच, सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी ने बुधवार सुबह भारतीयों से बातचीत की। जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, वहीं उन्होंने मुस्लिमों पर हो रहे हमले का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज जो मुस्लिमों के साथ हो रहा है वो दलितों के साथ 1980 में हो चुका है। 

विज्ञापन


मुस्लिम बच्चों को भेजा जा रहा जेल

दरअसल, कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे बे एरिया मुस्लिम कम्युनिटी ने पूछते हुए कहा कि मुस्लिमों को आजकल धमकियां मिल रही हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया। इतना ही नहीं पहले जो कभी बदलाव नहीं हुए, आज कल किए जा रहे है। यहां तक कि मुस्लिम बच्चों को उन मामले में जेल भेजा जा रहा है, जिसे उन्होंने किया ही नहीं है। बे एरिया मुस्लिम कम्युनिटी ने कहा कि आप इस पर क्या भरोसा देना चाहते हैं? भारत में मुस्लिमों की स्थिति क्या है? आप क्या कदम उठाने वाले हैं? जिस से भारत सामान्य स्थिति में लौट सके?

विज्ञापन

जैसा आप महसूस करते हैं वैसे ही सारे महसूस कर रहे 

राहुल गांधी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं कह सकता हूं कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तरीका और कुछ नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि जैसा आप महसूस करते हैं वैसे ही सारे समुदाय महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: ‘PM मोदी को लगता है वे सब जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं', अमेरिका से राहुल का सरकार पर कटाक्ष

उन्होंने कहा कि जिस तरह मुसलमानों पर हमला हो रहा है और वह जो महसूस कर रहे हैं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि सिख, ईसाई, दलित, आदिवासी भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत में मुस्लिमों के साथ जो हो रहा है वहीं, 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था। राहुल ने आगे कहा कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। बल्कि नफरत को प्यार से दूर किया जा सकता है।

भारत में बड़ी संख्या में अच्छे लोग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं आर्श्चचकित हूं कि भारत में कैसे नफरत बढ़ रही है। जबकि वहां के लोग बिल्कुल ऐसे नहीं है। वह एक दूसरे की मदद करने में विश्वास रखते हैं। भारत में फैलती नफरत के पीछे कुछ सीमित लोग हैं। ये लोग कुछ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। यही लोग मीडिया को भी कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा नहीं है, पर जितने हैं सब पैसों का उपयोग कर रहे हैं। 

भारत जोड़ो यात्रा से सामने आया ये सच

राहुल ने कहा कि लेकिन मैं ये भी कहना चाहूंगा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने पाया कि भारत के लोगों में बहुत प्यार स्नेह की भावना है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कई लाखों लोग मिले, जिनमें नफरत को लेकर दुख है। उन्हें विश्वास नहीं होता है कि कैसे भारत में नफरत बढ़ रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed