{"_id":"5fbd2154d8d79f726a7612b7","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-on-bandi-sanjay-says-i-give-you-24-hours-to-tell-how-many-pakistanis-live-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबादः ओवैसी ने भाजपा नेता को दिया 24 घंटे का वक्त, कहा- बताएं कितने पाकिस्तानी हैं यहां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबादः ओवैसी ने भाजपा नेता को दिया 24 घंटे का वक्त, कहा- बताएं कितने पाकिस्तानी हैं यहां
Tue, 24 Nov 2020 08:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव प्रचार के मद्देनजर तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष व सांसद बंडी संजय ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने हैदराबाद के पुराने शहर में रोहिंग्या और पाकिस्तानी वोटर्स रहने का हवाला देते हुए कहा कि 'हम ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव जीतने के तुरंत बाद पुराने शहर पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।'
विज्ञापन
वहीं अब ओवैसी ने भी बंडी संजय के इस बयान का हवाला देते हुए कहा है कि मैं आपको 24 घंटे का वक्त देता हूं आप हमें बता दें कि यहां कितने पाकिस्तानी रहते हैं। ओवैसी में कहा कि पुराने हैदराबाद में एक-एक नागरिक भारतीय हैं और उन्हें यहां रहने का अधिकार है।
विज्ञापन
A BJP leader said that if they win elections (GHMC) then they'll do surgical strike in the Old City to remove Pakistanis, Rohingyas from there. All those living here are citizens of India. I give you 24 hours to tell how many Pakistanis live here?: Asaduddin Owaisi, AIMIM https://t.co/ETyGJE31ZG pic.twitter.com/pFozRzNZAE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 24, 2020
वहीं इससे पहले ओवैसी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा था। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'अगर चुनावी सूची में 30,000 रोहिंग्या हैं, तो देश के गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? वह सो रहे हैं? क्या यह देखना उनका काम नहीं है कि 30-40 हजार रोहिंग्या कैसे सूचीबद्ध हो गए हैं? अगर भाजपा ईमानदार है, तो उसे मंगलवार शाम तक 1,000 ऐसे नाम दिखाने चाहिए।
ओवैसी ने आगे कहा कि 'उनका इरादा नफरत पैदा करना है। जीएचएमसी चुनाव की यह लड़ाई हैदराबाद और भाग्यनगर के बीच है। अब यह तय करना आपकी जिम्मेदारी है कि कौन जीतेगा।