फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi condoms Statement on Rss Chief Mohan Bhagwat

जनसंख्या नियंत्रण: भागवत के भाषण पर भड़के ओवैसी, बोले- मुस्लिमों से ज्यादा कोई नहीं करता इस चीज का इस्तेमाल

Sun, 09 Oct 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Oct 2022 09:03 AM IST
सार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान देते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देश में मुस्लिम आबादी के बारे में चिंता करना बंद कर दें।  

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi condoms Statement on Rss Chief Mohan Bhagwat
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के देश में जनसंख्या नियंत्रण और धार्मिक असंतुलन वाले बयान पर पलटवार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से ओवैसी ने बयान देते हुए कहा कि भागवत देश में मुस्लिम की आबादी के बारे में चिंता करना बंद कर दें।  उन्होंने कहा कि भागवत जी घबराएं नहीं, मुस्लिम आबादी बिल्कुल नहीं बढ़ नहीं रही है, बल्कि गिर रही है, क्योंकि सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल मुसलमान ही कर रहे हैं।  दो बच्चों के बीच का जो अंतर होता है, जिसे स्पेसिंग बोलते हैं, वह भी मुसलमानों में ही सबसे ज्यादा है। ओवैसी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों की कुल प्रजनन दर भी तेजी से कम हो रही है। 

विज्ञापन


यहां देखें वीडियो ओवैसी ने क्या कहा... बता दें कि ओवैसी आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत के उस बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में बदलाव आता है। भागवत ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण और धर्म आधारित जनसंख्या संतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भागवत ने बीते बुधवार को नागपुर में पारंपरिक विजयादशमी समारोह में आरएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा- मुसलमानों की प्रजनन दर घट रही
ओवैसी यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्र सरकार के एक हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने खुद अदालत से कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण मजबूरी नहीं हो सकती है और न ही सरकार ऐसा चाहती है।  ओवैसी ने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे का भी जिक्र किया और बताया कि देश में कुल प्रजनन दर( TFR) 2 फीसदी तक पहुंच गई है और इसमें भी सबसे कम TFR मुसलमानों की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed