{"_id":"5d3196b48ebc3e6cba54b289","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-asked-in-lok-sabha-why-why-a-law-on-mob-lynching-is-not-being-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में ओवैसी ने पूछा सवाल, क्यों नहीं बनाया जा रहा मॉब लिंचिंग पर कानून?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में ओवैसी ने पूछा सवाल, क्यों नहीं बनाया जा रहा मॉब लिंचिंग पर कानून?
Fri, 19 Jul 2019 03:38 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज लोकसभा में मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) पर सवाल उठाया। ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानून बनाने के लिए कहने के बावजूद सरकार मॉब लिंचिंग पर कानून नहीं बना रही है।
विज्ञापन
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, 'मैं गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि मॉब लिंचिंग पर कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा है? पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा था कि मॉब लिंचिंग पर कानून बनाया जाए। अगर आप सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश को कानून बनाते हैं, तो इसे क्यों नहीं?'
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi, AIMIM in Lok Sabha: I would like to ask the Home Minister, why a law on mob lynching is not being made? Last year Supreme Court had asked govt to make a law on mob lynching. If you make all SC's orders into laws, why not this? pic.twitter.com/vvL4eBEswi
— ANI (@ANI) July 19, 2019
विज्ञापन