फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS Director Dr Randeep Guleria said see how we can strengthen our public health system amid pandemic

कोरोना की तीसरी लहर: एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने चेताया, कहा- स्वास्थ्य सिस्टम करना होगा और मजबूत

Mon, 28 Jun 2021 01:12 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Jun 2021 01:12 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत करने पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
AIIMS Director Dr Randeep Guleria said see how we can strengthen our public health system amid pandemic
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जैसा कि हम अब कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए तैयार हैं, तो ऐसे में ये देखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम क्या कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ना होगा और ये देखना होगा कि हम कैसे अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस बात का भी जिक्र किया है कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हमें बीते समय में मिले सबक से सीखना होगा।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य प्रणाली को करना होगी दुरुस्त
एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को इसलिए दुरुस्त नहीं करना है, क्योंकि मौजूदा समय में महामारी चल रही है। हमें स्वास्थ्य सुविधाओं पर इसलिए भी ध्यान देना है क्योंकि पिछले 15 सालों ने भविष्य के लिए हमें क्या दिखाया है, हमें महामारी और संक्रमण के लिए पहले से ही खुद को तैयार रखना होगा।

स्वास्थ्य नीति में बदलाव का समय
डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर पर लोगों को दवाई और इलाज की सुविधा देने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति को तैयार किया गया है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में भी, जिनको जरूरत है उन्हें बेहतर हेल्थकेयर सुविधाएं देना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बदलते समय में, हमें हमारे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुुविधाओं की बात करें, तो आयुष्मान भारत-पीएमजेवाई जैसे कदम से गरीब और पिछले लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी हैं।

कोविन एप पर अबतक 300 मिलियन से ज्यादा रजिस्ट्रेशन- डॉ. शर्मा

सीआईआई पब्लिक हेल्थ समिट में कोविन प्लेटफॉर्म के प्रमुख और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर आरएस शर्मा ने कहा कि सिर्फ पांच महीन में ही इस एप पर 300 मिलियन से ज्यादा रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन हो गया है। कोविन एप पर हर शख्स का डाटा सुरक्षित है। आधार कार्ड और यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म बनाने के बाद ही हमें कोविन एप जैसी एप बनाने का अनुभव मिला। 

उन्होंने आगे कहा कि कोविन एप को लेकर लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और केंद्रीय एशिया के कम से कम 50 देशों में अपनी रूचि दिखाई है। प्रधानमंत्री ने हमें इस एप के ओवन सोर्स को बनाने की मंजूरी दे दी है और कहा कि जो देश इसे लेना चाहते हैं, उसे मुफ्त में दे सकते हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि हम पांच जुलाई को वैश्विक कॉन्क्लेव करने वाले हैं, जहां हम दुनिया को बताएंगे कि ये सिस्टम कैसे काम करता है और कैसे इसे तैयार किया गया है। कनाडा, मेक्सिको और दूसरे देशों से इस एप में खासा रुचि दिखाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed