फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIA: Now patients will not have to stand in line at All India Institute of Ayurveda new system has started

AIIA: अब अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में मरीजों को नहीं लगना होगा लाइन में, शुरू हुई है नई व्यवस्था

Sun, 23 Jun 2024 02:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

प्रो. तनूजा नेसारी ने बताया कि ROOJH एप के माध्यम से मरीजों को यह सुविधा देनी शुरू की गई है। वह कहती हैं कि इस एप में अपना लॉगिन आईडी बनाकर मरीज ओपीडी के कार्ड बनवाने के लिए जनरेट होने वाले नंबर से लेकर अपॉइंटमेंट और अपने पूरे क्लीनिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रख सकेगा।

विज्ञापन
AIIA: Now patients will not have to stand in line at All India Institute of Ayurveda new system has started
APP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अब ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए अपना कार्ड बनवाने से लेकर इलाज कराने में लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दरअसल संस्थान ने मरीजों को लंबी लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए एक एप लॉन्च किया है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद मरीज ओपीडी के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट नंबर खुद जनरेट कर सकेगा। इसके आधार पर ओपीडी में मरीजों को अपॉइंटमेंट भी मिलेगा और इलाज भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


संस्थान की निदेशक प्रो. तनूजा नेसारी ने बताया कि ROOJH एप के माध्यम से मरीजों को यह सुविधा देनी शुरू की गई है। वह कहती हैं कि इस एप में अपना लॉगिन आईडी बनाकर मरीज ओपीडी के कार्ड बनवाने के लिए जनरेट होने वाले नंबर से लेकर अपॉइंटमेंट और अपने पूरे क्लीनिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रख सकेगा। संस्थान में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और बेवजह की लाइन में लगने से छुटकारा दिलाने के नजरिए से यह व्यवस्था की गई है। संस्थान की निदेशक प्रोफेसर तनूजा कहती हैं कि संस्थान में और भी कई सुविधाओं की शुरुआत की जा रही है। जबकि कई नई सुविधाओं की पहल हो चुकी है। 
विज्ञापन


संस्थान प्रशासन के मुताबिक इस एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक टोकन नंबर मिलेगा। उस टोकन के नंबर के आधार पर मरीज अपना ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा। हालांकि यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए है, जो एप्लीकेशन के माध्यम से अपना इलाज करना चाहते हैं। बाकी सामान्य तौर पर पहले से चली आ रही प्रक्रिया के अनुरूप व्यवस्थाएं चलती रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की निदेशक प्रोफेसर तनुजा बताती हैं, यहां पर रोजाना ढाई हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कार्ड बनवाने से लेकर मरीज को डॉक्टर के पास दिखाने तक में अच्छा खासा समय लग जाता है। नई व्यवस्था के माध्यम से मरीजों का समय भी बचेगा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने से तय वक्त पर इलाज भी हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed