फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aidmk J Jayalalithaa releases the partys election manifesto in Perundurai

अम्मा के घोषणापत्र में स्कूटर से वाईफाई तक शामिल, मुफ्त मिलेगी 100 यूनिट बिजली

Fri, 06 May 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
aidmk J Jayalalithaa releases the partys election manifesto in Perundurai
- फोटो : PTI

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक ने एक बार फिर चुनावी घोषणापत्र में ढेर सारे लोकलुभावन वायदे किए हैं। बता दें कि राज्य में 16 मई को मतदान किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जारी किए गए घोषणापत्र में वादा किया है कि यदि पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों को मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन


घोषणापत्र जारी करने के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री और पार्टी की मुखिया जयललिता भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि हर परिवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नौकरी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जयललिता ने एक चुनावी सभा में घोषणापत्र जारी किया और कहा कि सभी परिवारों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी जिससे 78 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा और उन्हें बिजली का बिल नहीं देना होगा।
विज्ञापन


जयललिता ने यह भी कहा कि 11 वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप योजना आगे भी जारी रहेगी और इसके साथ ही मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा। जयललिता ने यह भी कहा है फ्री मील स्कीम के अतंर्गत सभी बच्चों को सुबह का नास्ता दिया जाएगा। घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि मातृत्व अवकाश को 6 माह से बढ़ाकर 9 माह कर दिया जाएगा। घोषणापत्र में जयललिता ने इस बात की घोषणा भी की है कि कामकाजी महिलाएं यदि स्कूटर खरीदती हैं तो उन्हें सरकार की ओर से 50 प्रतिशत का योगदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जयललिता ने यह भी कहा कि बीती बार मैंने अपने सारे वादे पूरे किए थे, यदि मैं इस बार भी सत्ता में वापस आई तो मैं आपकी सोच से ज्यादा वायदे पूरी करुंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed