कांग्रेस के विधि विभाग प्रमुख विवेक तन्खा ने दिया इस्तीफा, कहा- सभी नेता अपना पद छोड़ दें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर अड़े होने के बीच पार्टी के विधि विभाग प्रमुख विवेक तन्खा ने गुरुवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को अपने पद छोड़ देने चाहिए ताकि राहुल गांधी अपनी नई टीम बना सकें।
We all should submit our resignations fr party positions & give Rahul ji a free hand to choose his team. I welcome Mr Kamalnath’s statement to that effect. I unequivocally submit my resignation as AICC Dept chairman Law,RTI & HR. Party cannot afford a stalemate for too long.
— Vivek Tankha (@VTankha) June 27, 2019विज्ञापन
तन्खा ने ट्वीट किया कि हम सभी को पार्टी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए और राहुल जी अपनी टीम चुनने के लिए छूट देनी चाहिए। मैं इस संदर्भ में कमल नाथ के बयान का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा मैं कांग्रेस के विधि आरटीआई व एचआर विभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा देता हूं। पार्टी लंबे समय तक गतिरोध नहीं झेल सकती।
तन्खा ने राहुल गांधी से बदलाव की अपील करते हुए कहा कि राहुल जी! कृपया पार्टी में नई जान फूंकने के लिए व्यापक बदलाव कीजिए। आपके भीतर प्रतिबद्धता और लगन है। मैं हर परिस्थिति में आपके साथ हूं।
Rahul ji please make drastic changes to revive the party as a fighting force. U have the commitment & determination. Just cobble a good , acceptable & influential nation wide team. I am with you u in all situations.@RahulGandhi @OfficeOfKNath
— Vivek Tankha (@VTankha) June 27, 2019
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बावजूद से गांधी लगातार इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें।