फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK sacks seven members including deputy secretary Dhakshinamurthy who gave car to Sasikala for her journey to Chennai

शशिकला को चेन्नई आने के लिए अपनी गाड़ी देना पड़ा भारी, AIADMK ने उपसचिव को पार्टी से निकाला

Tue, 09 Feb 2021 03:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कुमार संभव Updated Tue, 09 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
AIADMK sacks seven members including deputy secretary Dhakshinamurthy who gave car to Sasikala for her journey to Chennai
शशिकला - फोटो : ANI

एआईएडीएमके ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सात सदस्यों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इनमें थिरुवल्लूर जिले में पार्टी के उपसचिव दक्षिणमूर्ति का नाम भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद शशिकला ने चेन्नई आने के लिए दक्षिणमूर्ति की कार इस्तेमाल की थी। उस गाड़ी पर पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था। ऐसे में दक्षिणमूर्ति को सजा दी गई।

विज्ञापन

4 साल की जेल काटकर लौटीं शशिकला

बता दें कि एआईएडीएम से बर्खास्त नेता शशिकला को भ्रष्टाचार के आरोप में चार साल की जेल हुई थी। बंगलुरु में सजा काटने के बाद पिछले सप्ताह वह रिहा हुईं। दावा किया जा रहा है कि बंगलुरु से चेन्नई लौटते वक्त उन्होंने जो कारें इस्तेमाल कीं, वे एआईएडीएमके सदस्य दक्षिणमूर्ति और सांबंगी की थीं। इस मामले में पार्टी ने बाहरी लोगों द्वारा एआईएडीएमके का झंडा इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में सांबंगी को भी बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई लौटकर शशिकला ने की पार्टी

गौरतलब है कि चेन्नई लौटने के बाद शशिकला ने भव्य समारोह आयोजित किया। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही एआईएडीएमके और उनके बीच टकराव हो सकता है। इसके अलावा चंद महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी वह ताल ठोंक सकती हैं। बता दें कि दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की विश्वासपात्र 65 वर्षीय शशिकला सक्रिय राजनीति में लौटने का एलान कर चुकी हैं।
विज्ञापन

एआईएडीएमके ने दी यह जानकारी

इस पूरे मामले में एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता और मत्स्य विभाग के मंत्री डी जयकुमार ने बताया कि शशिकला द्वारा पार्टी का झंडा इस्तेमाल किए जाने को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि शशिकला और उनके सहयोगियों का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। शशिकला की वापसी से पार्टी के परेशान होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे धनीकरण को घबराना चाहिए, क्योंकि शशिकला कई मसलों पर उनसे सवाल-जवाब कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed