फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aiadmk factions to be merged soon, better days to come in a week for tamilnadu politics

AIADMK विलय: पन्नीरसेल्वम ने कहा- जल्द ही एक अच्छी खबर सुनने को मिलेगी

Mon, 21 Aug 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 21 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
aiadmk factions to be merged soon, better days to come in a week for tamilnadu politics
O paneerselvam

एआईडीएमके के दो धड़ों के एक होने पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा कि जल्द ही इस पर अच्छी खबर मिल सकती है। हम पहले की ही तरह संगठित होंगे और पार्टी में किसी परिवार का दखल नहीं होगा।

विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई महीने से चल रहा एक ही पार्टी के दो धड़ों में विवाद जल्द खत्म हो सकता है। वहीं दोनों धड़ों के एक होने पर शशिकला गुट ने विरोध किया है। वी पुगलेंदी ने कहा कि यह जनता और कार्यकर्ताओं को बेवकूफ बनाने जैसा है। यह सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। 
विज्ञापन

 

 



पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद से ही पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी गुट का AIADMK में विवाद चल रहा है।पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वो सीएम नहीं बनना चाहते हैं। लेकिन पार्टी की महासचिव वीके शशिकला और टीटीवी दिनाकरन को निकालने पर सभी सदस्यों की सहमति मिलने के बाद ही निकाला जाए। अभी जो निलंबन किया गया उसमें पार्टी के बड़े नेताओं  जैसे की लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई और सांसद विज इला व नवनीतकृष्णन के हस्ताक्षर हैं। 

पढ़े.- NDA में शामिल हो सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पलानीस्वामी ने की पीएम से मुलाकात

एक हफ्ते में मिलेगी खुशखबरी 
ओपीएस ने कहा कि दोनों गुटों के एक होने में अभी कम से कम हफ्ता लगेगा। डील के मुताबिक जहां ओपीएस खेमे के कुछ नेता सरकार में शामिल होंगे और पार्टी का संचालन देखेंगे, वहीं ईपीएस खेमा पूरी तरह से सरकार का कामकाज देखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed