फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK dispute ttv dinakaran says, Both CM and Dy CM are spreading false information about us

दिल्ली पहुंचा AIADMK विवाद, दिनाकरण बोले- CM, डिप्टी सीएम फैला रहे झूठ

Wed, 30 Aug 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम Updated Wed, 30 Aug 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
AIADMK dispute ttv dinakaran says, Both CM and Dy CM are spreading false information about us
- फोटो : ANI

तमिलनाडु में चल रहा AIADMK का राजनीतिक ड्रामा दिल्ली पहुंच चुका है। ईपीएस-ओपीएस कैम्प और टीटीवी दिनाकरण का धड़ा मंगलवार को राजनीतिक लड़ाई को इलेक्शन कमीशन के दरवाजे तक ले आया।

विज्ञापन


सीएम और डिप्टी सीएम के धड़े ने जहां इलेक्शन कमिश्नर से मुलाकात के लिए वक्त मांगा तो वहीं टीटीवी दिनाकरण के धड़े ने पोल पैनल को हलफनामा देते हुए कहा कि किसी भी फैसले से पहले उसे जरूर ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन


बुधवार को डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भी अगर तमिलनाडु सरकार के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता है तो हम कानूनी रवैया अपनाएंगे। स्टालिन ने कहा कि जो कुछ भी तमिलनाडु के भीतर हो रहा है उसके पीछे केंद्र सरकार है। प्रेसिडेंट ने हमें 11 बजे मिलने का समय दिया है। हम अपने सहयोगियों के साथ उनसे मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को दिनाकरण ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोग केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं और हमारे बारे में सबकों गलत जानकारी दे रहे हैं।

टीटीवी ने कहा कि जो लोग भी ताकत के लिए उधेड़बुन में लगे हैं उन्हें हराया जाना चाहिेए। कुछ हमारी पार्टी के नेता गलत हैं इसलिए अन्य पार्टी के नेताओं को गलत नहीं ठहराया जा सकता।


पढ़ें: तमिलनाडु: दिनाकरन बोले, शशिकला या मैं बन सकता था मुख्यमंत्री

दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनालीसामी और उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने फैसला लेते हुए वी के शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरण को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके अलावा शशिकला द्वारा किए गए सभी फैसलों को भी खत्म कर दिया।

इस फैसले के जवाब में दिनाकरण के सपोर्टर थंगा तमीलसेल्वम ने कहा कि अगर पार्टी ने ऐसा फैसला लिया तो इसकी वजह से दंगे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed