फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK chief Palaniswami taunts CM Stalin for photoshoot in US news in hindi

TN: CM स्टालिन के US में फोटोशूट कराने पर AIADMK का तंज, कहा- राज्य की दयनीय स्थिति को छिपाने की कर रहे कोशिश

Mon, 02 Sep 2024 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 02 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका की यात्रा और चेन्नई फार्मूला-4 स्ट्रीट रेस का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने दावा किया कि हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
AIADMK chief Palaniswami taunts CM Stalin for photoshoot in US news in hindi
Edppadi K Palaniswami - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अन्नाद्रमुक प्रमुख के. पलानीस्वामी ने सोमवार को डीएमके सरकार की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फोटोशूट और दिखावटी कार रेस के बीच मादक पदार्थों की व्यापकता तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दों से जुड़ी तमिलनाडु की वास्तविक दयनीय स्थिति को छिपाने की सरकार कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


अमेरिका की यात्रा और चेन्नई फार्मूला-4 स्ट्रीट रेस को लेकर तंज
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका की यात्रा और चेन्नई फार्मूला-4 स्ट्रीट रेस का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने दावा किया कि हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं मादक पदार्थ का चलन भी रत्ती भर कम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


अगर कोई खबर पर ध्यान दे...
पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आरोप लगाया, 'अगर कोई खबर पर ध्यान देता है तो डीएमके सरकार के प्रचार से हटकर कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे और नशीली दवाओं की व्यापकता के मामलों से समाचार पत्र भरा हुआ है, जो डीएमके शासन की वास्तविकता दिखाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु का मादक पदार्थ की तस्करी में महत्वपूर्ण स्थान
ड्रग्स के कथित मिलने पर कुछ कॉलेज छात्रों की गिरफ्तारी की खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें बड़ी चिंता का कारण हैं। पलानीस्वामी ने दावा किया कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि डीएमके शासन के तहत तमिलनाडु ने 'मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय तस्करों के जाल में' महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है।

डीएमके सरकार की कड़ी निंदा
उन्होंने कहा, 'विदेशी फोटोशूट और दिखावटी कार रेस की चकाचौंध के बीच तमिलनाडु की वास्तविक दयनीय स्थिति को छिपाने की कोशिश करने के लिए डीएमके सरकार की कड़ी निंदा करता हूं।'


उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य सरकार केवल ऐसे आयोजनों पर ध्यान दे रही है। अगले प्रचार' पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, मुख्यमंत्री स्टालिन को कानून एवं व्यवस्था के मुद्दों और नशीली दवाओं के प्रसार के उन्मूलन से संबंधित राज्य की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed