{"_id":"683c1bb49098b24e2b035a99","slug":"aiadmk-announces-nominees-for-june-19-rajya-sabha-polls-latest-news-update-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक ने भी उतारे उम्मीदवार; कमल हासन समेत सभी छह उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक ने भी उतारे उम्मीदवार; कमल हासन समेत सभी छह उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय
Sun, 01 Jun 2025 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:51 PM IST
सार
तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों के लिए अन्नाद्रमुक ने दो उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इससे पहले द्रमुक ने भी तीन उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था। द्रमुक ने एक सीट अपनी सहयोगी कमल हासन की पार्टी के लिए छोड़ी थी, जिसके लिए अभिनेता ने खुद को उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने रविवार को राज्य से 19 जून को होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी के अधिवक्ता विंग के सचिव, पूर्व विधायक आईएस इनबादुरई और एआईएडीएमके चेंगलपेट-ईस्ट जिला पार्टी प्रेसीडियम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एम. धनपाल को चुनावी उम्मीदवार बनाया गया। एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया।
विज्ञापन
24 जुलाई, 2025 को तमिलनाडु के छह राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। इसमें पीएमके के अंबुमणि रामदास और एमडीएमके के शीर्ष नेता वाइको शामिल हैं। राज्य विधानसभा में अपनी और अपने सहयोगियों की ताकत के आधार पर छह सीटों में से डीएमके आसानी से चार सीटें जीत सकती है और मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके भाजपा सहित सहयोगियों के समर्थन से दो सीटें जीत सकती है।
विज्ञापन
द्रमुक ने तीन उम्मीदवार उतारे, कमल हासन भी मैदान में
सत्तारूढ़ डीएमके ने पहले ही तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उसकी सहयोगी मक्कल नीधि मैयम को एक सीट आवंटित की गई है। एमएनएम ने ने संस्थापक कमल हासन को अपना उम्मीदवार बनाया है। डीएमके ने उच्च सदन में अपने मौजूदा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन को फिर से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा एसआर शिवलिंगम और कवि, लेखक और पार्टी पदाधिकारी रुकय्या मलिक उर्फ कविगनर सलमा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
सभी का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना तय
सभी छह उम्मीदवार डीएमके से 3, एआईएडीएमके से 2 और कमल हासन का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना तय है। जाहिर तौर पर इन सीटों के लिए कोई मुकाबला होने की संभावना नहीं है।