फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK allies extend support to NDA Presidential candidate Draupadi Murmu

President Election: अन्नाद्रमुक के सहयोगियों ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन, पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम से की मुलाकात

Sat, 02 Jul 2022 09:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 09:27 PM IST
सार

पन्नीरसेल्वम ने उनसे बातचीत के दौरान कहा, "आपकी जीत लगभग तय है, आप तमिलनाडु के विधायकों और सांसदों का समर्थन लेने के लिए चेन्नई आई हैं। यह आपकी सादगी और विनम्रता को दर्शाता है।"

विज्ञापन
AIADMK allies extend support to NDA Presidential candidate Draupadi Murmu
दक्षिण भारतीय नेताओं का समर्थन जुटाने पहुंची द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भाजपा सहयोगियों से मुलाकात की और उनका समर्थन हासिल किया।  मुर्मू ने अन्नाद्रमुक के नेताओं के.पलानीस्वामी और ओ. पनीरसेल्वम, तमिल मानीला कांग्रेस अध्यक्ष जी.के.वासन और पट्टाली मक्कल काची के अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन


पन्नीरसेल्वम ने उनसे बातचीत के दौरान कहा, "आपकी जीत लगभग तय है, आप तमिलनाडु के विधायकों और सांसदों का समर्थन लेने के लिए चेन्नई आई हैं। यह आपकी सादगी और विनम्रता को दर्शाता है।"
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि अगर महिला सशक्तिकरण की अवतार पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता जीवित होतीं तो वह मुर्मू को भारत की अगले राष्ट्रपति के रूप में देखकर बहुत खुश होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलानीस्वामी को पनीरसेल्वम को दरकिनार कर अन्नाद्रमुक के अगले एकमात्र नेता के रूप में पेश किया जाता है। पलानीस्वामी मुर्मू को शॉल और गुलदस्ता भेंट करने वाले राज्य के पहले नेता थे। उन्होंने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के लिए अन्नाद्रमुक के समर्थन का पूरे दिल से वादा किया।

पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम अपनी पार्टी के एकमात्र नेतृत्व के मुद्दे पर आमने-सामने रहते हैं। दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ मुर्मू से अलग से मुलाकात की।

मुर्मू के आगमन पर एक फाइव स्टार होटल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री एल.मुरुगन, भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पार्टी विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन उस समय मौजूद थे जब पलानीस्वामी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को बधाई दी।

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि यह पहली बार होगा भारत के राष्ट्रपति के रूप में अनुसूचित जनजाति की किसी महिला को भारत की सर्वोच्च कुर्सी पर कब्जा करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने जीत के लिए पूरे दिल से समर्थन देते हुए कहा, "यह महिलाओं और दलितों के सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ओडिशा सरकार में मंत्री और अतीत में झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपने विविध प्रशासनिक अनुभव के साथ वह 'भारत के संविधान के अनुसार प्रभावी और कुशलता से' राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगी।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि ने 'सामाजिक न्याय को बनाए रखने' के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया।  234 सदस्यीय सदन में तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी अन्नाद्रमुक के पास 66 विधायक हैं, सहयोगी पीएमके और भाजपा के पास क्रमशः 5 और 4 विधायक हैं, जिससे राज्य में एनडीए की ताकत 75 है। 

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि ने 'सामाजिक न्याय को बनाए रखने' के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया।  234 सदस्यीय सदन में तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी अन्नाद्रमुक के पास 66 विधायक हैं, सहयोगी पीएमके और भाजपा के पास क्रमशः 5 और 4 विधायक हैं, जिससे राज्य में एनडीए की ताकत 75 है।


राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई, 2022 को होगा जिसमें विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने इससे पहले दिन में पड़ोसी पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनडीए सदस्यों से मुलाकात की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed