{"_id":"662ee84671b414ec81044dc7","slug":"ai-will-give-accurate-information-about-destructive-storms-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध: विनाशकारी तूफानों की सटीक जानकारी देगा एआई; 48 घंटे पहले तीव्रता की भविष्यवाणी करने में सक्षम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शोध: विनाशकारी तूफानों की सटीक जानकारी देगा एआई; 48 घंटे पहले तीव्रता की भविष्यवाणी करने में सक्षम
Mon, 29 Apr 2024 05:53 AM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:53 AM IST
सार
तूफान सियारन जैसे चरम मौसम से लोगों को बेहतर तरीके से बचाने के लिए मौसम के पूर्वानुमान में एआई के इस्तेमाल की और अधिक जांच की तत्काल जरूरत है। मशीन लर्निंग मॉडल के विकास का मतलब यह हो सकता है कि निकट भविष्य में मौसम के पूर्वानुमान में एआई का नियमित रूप से उपयोग किया जाएगा, जिससे समय और पैसा बचेगा।
विज्ञापन
एआई।
- फोटो : iStock
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से विनाशकारी तूफानों के मार्ग और तीव्रता का तेजी से सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। यूरोप में नवंबर 2023 में आए तूफान सियारन के विश्लेषण पर आधारित शोध में एआई और मौसम के पूर्वानुमान के पारंपरिक साधनों की तुलना की, जिसमें यह सामने आई आया है। एनपीजे क्लाइमेट एंड एटमॉस्फेरिक साइंस में प्रकाशित रीडिंग विश्वविद्यालय के अध्ययन में मौसम की भविष्यवाणी में एआई की क्षमता पर प्रकाश डाला गया है। सियारन ने उत्तरी यूरोप में 16 लोगों की जान ले ली थी और फ्रांस में 10 लाख से अधिक घरों को बिना बिजली के छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पारंपरिक पूर्वानुमान मॉडल से बेहतर
शोधकर्ताओं ने तुलना के लिए चार एआई मॉडलों का इस्तेमाल किया। गूगल, एनवीडिया और हुआई जैसे तकनीकी दिग्गजों के विकसित एआई मॉडल, तूफान की तीव्रता की भविष्यवाणी करने और 48 घंटे पहले ट्रैक करने में सक्षम थे। शोधकर्ताओं ने कहा कि काफी हद तक पूर्वानुमान पारंपरिक पूर्वानुमान मॉडल से पता लगाने योग्य नहीं थे।
विज्ञापन
पैसा और समय बचेगा
शोधकर्ताओं का कहना है कि तूफान सियारन जैसे चरम मौसम से लोगों को बेहतर तरीके से बचाने के लिए मौसम के पूर्वानुमान में एआई के इस्तेमाल की और अधिक जांच की तत्काल जरूरत है। मशीन लर्निंग मॉडल के विकास का मतलब यह हो सकता है कि निकट भविष्य में मौसम के पूर्वानुमान में एआई का नियमित रूप से उपयोग किया जाएगा, जिससे समय और पैसा बचेगा।
विज्ञापन
मिनटों में 10 दिन का सटीक वैश्विक पूर्वानुमान
शोधकर्ताओं के मुताबिक, दो साल पहले मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए आधुनिक मशीन लर्निंग तकनीकों का शायद ही कभी इस्तेमाल किया जाता था। अब हमारे पास कई मॉडल हैं जो मिनटों में 10 दिन का वैश्विक पूर्वानुमान तैयार कर सकते हैं।
वायुमंडलीय स्थितियों का भी पता लगाया
एआई मॉडल ने बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय स्थितियों का भी सटीक रूप पता लगाया, जिसने सियारन के विस्फोटक विकास को बढ़ावा दिया था। जैसे कि जेट स्ट्रीम के सापेक्ष इसकी स्थिति एक मजबूत और उच्चस्तरीय हवाओं का एक संकीर्ण गलियारा होता है। प्रयोग के दौरान मशीन लर्निंग तकनीक ने तूफान की नुकसान पहुंचाने वाली विनाशकारी हवाओं को कम करके आंका।