फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Former Gujarat CM and Rajya Sabha Member

Vijay Rupani: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में पूर्व CM रुपाणी भी; सियासी करियर पर एक नजर

Thu, 12 Jun 2025 06:44 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Jun 2025 06:44 PM IST
सार

अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य रहे विजय रुपाणी का निधन हो गया। 2 अगस्त, 1956 को जन्मे रुपाणी साल 2016 से 2021 के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। कैसा रहा रुपाणी का सामाजिक-राजनीतिक करियर? उनके परिवार में कौन-कौन हैं? जानिए सबकुछ 

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Former Gujarat CM and Rajya Sabha Member
विजय रुपाणी का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद के मेघाणीनगर में गुरुवार दोपहर भीषण विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया विमान संख्या- AI-171 उड़ान भरने के तत्काल बाद क्रैश हो गया। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एअर इंडिया ने बताया कि इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सफर कर रहा था। इसी विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे।

विज्ञापन


विजय रुपाणी को जानिए
गुजरात के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद रहे विजय रुपाणी का 68 साल की आयु में निधन हो गया। वर्ष 2016 से 2021 के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री रहे रुपाणी का सियासी करियर काफी लंबा रहा है। गुजरात में मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और देश के प्रधानमंत्री बने। गुजरात में उनकी जगह आनंदीबेन पटेल ने ली। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में आनंदीबेन पटेल की जगह विजय रुपाणी राज्य के मुख्यमंत्री बने। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा ने रुपाणी के चेहरे पर लड़ा और जीतकर एक बार फिर से सत्ता में वापसी की। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विजय रुपाणी ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अपने दो कार्यकाल में कुल पांच साल 37 दिन तक इस पद पर रहे।

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Former Gujarat CM and Rajya Sabha Member
विजय रुपाणी। - फोटो : फाइल
नगर निगम, विधानसभा से लेकर संसद तक की राजनीति
बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले कार्यकाल में रुपाणी अगस्त, 2016 से दिसंबर, 2017 तक सीएम पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच मुख्यमंत्री पद संभाला। पांच साल 37 दिन तक मुख्यमंत्री रहे रुपाणी ने फरवरी से अगस्त, 2016 के बीच गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इससे पहले वर्ष 1996-97 में रुपाणी राजकोट नगर निगम के मेयर भी रहे। 

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash Live: 100 से ज्यादा लोगों के शव बरामद, अहमदाबाद सीपी का दावा- नहीं लगता कोई बचा होगा

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Former Gujarat CM and Rajya Sabha Member
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी - फोटो : अमर उजाला
विजय रुपाणी का व्यक्तिगत जीवन
सियासत से इतर बात रुपाणी के निजी जीवन की करें तो विजय रुपाणी ने भाजपा महिला विंग की सदस्य अंजलि से शादी की। रुपाणी के परिवार में एक बेटा ऋषभ और बेटी राधिका हैं। बेटी शादीशुदा है। बिंदुवार पढ़ें रुपाणी के जीवन के अहम पड़ाव:
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ता रहे।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में भी शामिल हुए।
  • पहले जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य रहे।
  • 1976 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए रुपाणी।
विज्ञापन

जन्म बर्मा में हुआ, 65 साल पहले परिवार गुजरात आया
रुपाणी का जन्म बर्मा (आज का म्यांमार) में हुआ। यहां की राजनीतिक अस्थिरता के कारण परिवार 1960 में गुजरात के राजकोट आ गया। रुपाणी ने गुजरात से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कानून की डिग्री भी हासिल की। 
  • वर्ष-1977 में धर्मेंद्रसिंहजी एसी कॉलेज से बीए की डिग्री ली।
  • वर्ष-1980 में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के तहत एएमपी लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री।
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे; सात पुर्तगाली, एक कनाडाई कर रहा था सफर

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Former Gujarat CM and Rajya Sabha Member
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
एअर इंडिया की शुरुआत 1932 में उद्यमी जेआरडी टाटा ने की थी। 1953 में भारत सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। 2022 में 2.2 अरब डॉलर के सौदे में एयरलाइन का संचालन फिर अपने हाथ में ले लिया। अब अहमदाबाद हादसे के बाद विमानन कंपनी की साख को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed