फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad plane Crash: Air India says, 169 are Indian, 53 are British, 1 Canadian and 7 Portuguese nationals

Ahmedabad Plane Crash: विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे; सात पुर्तगाली, एक कनाडाई कर रहा था सफर

Thu, 12 Jun 2025 04:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के दौरान विमान सवार लोगों की जानकारी एअर इंडिया की तरफ साझा की गई है। एअर इंडिया के मुताबिक, हादसे के दौरान विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सफर कर रहा था।

विज्ञापन
Ahmedabad plane Crash: Air India says, 169 are Indian, 53 are British, 1 Canadian and 7 Portuguese nationals
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: 'अहमदाबाद में दुर्घटना के दृश्य विनाशकारी हैं', हादसे पर PM कीएर स्टार्मर ने जताया दुख
विज्ञापन


यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी
एअर इंडिया ने आगे कहा- हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल ( https://x.com/airindia ) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी। संपादकों के लिए नोट: एयर इंडिया मीडियाकर्मियों से अनुरोध करता है कि वे समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें। मीडिया से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, वे एयर इंडिया के मीडिया संपर्क नंबर +91 9821414954 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अहमदाबाद हवाई अड्डे पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद
एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिलहाल परिचालन बंद है। सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।'

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया एयर इंडिया का विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर

यात्रियों के लिए एयरपोर्ट ने जारी की सलाह
एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से ताजा अपडेट के लिए संपर्क करें। प्रवक्ता ने कहा, 'हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि अधिकारी इस उभरती स्थिति से निपट रहे हैं। जैसे ही आगे की जानकारी उपलब्ध होगी, हम आपको सूचित करेंगे।' डीजीसीए के अनुसार, अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed