फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad plane crash Teen who shot viral video, records statement as a witness

अहमदाबाद विमान हादसा: 17 साल के लड़के ने बनाया था घटना का वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया बयान, बयां की आखों देखी

Sat, 14 Jun 2025 07:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

अहमदाबाद पुलिस ने विमान दुर्घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाने वाले 17 वर्षीय लड़के का बयान दर्ज किया है। आर्यन ने ही वह वीडियो बनाया था, जो हादसे के बाद सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल हुआ था। अब पुलिस उस लड़के के बयान की जांच का हिस्सा बनाने जा रही है। 

विज्ञापन
Ahmedabad plane crash Teen who shot viral video, records statement as a witness
अहमदाबाद में विमान हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

अहमदाबाद में हुई भयावह एअर इंडिया विमान दुर्घटना का वीडियो एक 17 साल के लड़के ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अहमदाबाद पुलिस ने अब इस किशोर का गवाह के रूप में बयान दर्ज किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक प्रेस विज्ञप्ति में पुष्टि की कि किशोर का बयान गवाह के रूप में लिया गया है। आर्यन असारी नाम के इस किशोर अपने घर की छत पर खड़े होकर यह वीडियो बना था।

विज्ञापन


आर्यन नियमित तौर पर, उड़ान भरने वाले विमान का वीडियो बनाता है, लेकिन दुर्भाग्य से इस वीडियो में इतिहास की सबसे बुरी विमान दुर्घटनाओं में से एक दुर्घटना कैद हो गई। बता दें, गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ विमान सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और कई अन्य लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


 

दुर्घटना रिकॉर्डिंग शुरू करने के 24 सेकेंड बाद हुई
किशोर ने मीडिया बातचीत में कहा कि वह किराए के घर में रहता है। हवाई अड्डा उसके घर के करीब है। विमान ने जब उड़ान भरी तो उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि विमान जल्द ही आग के गोले में बदल जाएगा।



आर्यन ने बताया कि दुर्घटना रिकॉर्डिंग शुरू करने के 24 सेकेंड बाद हुई। उन्होंने कहा, मैंने जो कुछ देखा, उससे मैं बहुत डर गया। मेरी बहन ने सबसे पहले मेरा वीडियो देखा और पिता को जानकारी दी। मुझे नहीं पता था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। आर्यन की बहन ने कहा कि वह बहुत डर गया था और इस क्षेत्र में नहीं रहना चाहता था क्योंकि यह बहुत खतरनाक घटना थी। बहन ने कहा, वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। आर्यन का परिवार किराये के मकान में रहता है। मकान मालकिन ने कहा कि दुर्घटना के बाद आर्यन पूरी रात जागता रहा और उसने कुछ भी नहीं खाया।

ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: एअर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के हताहतों को तत्काल ₹25 लाख देगा, एक करोड़ मुआवजा राशि अलग

पुलिस ने किशोर की गिरफ्तारी की अटकलों को किया खारिज
पुलिस ने इस अटकल को भी खारिज कर दिया कि वीडियो के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा, इस वीडियो को बनाने के लिए किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया है। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आया था। फिर लड़के को उसके पिता के साथ भेज दिया गया। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, न ही हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed