{"_id":"6a2b9dc16012245b9701e7e0","slug":"ahmedabad-plane-crash-story-of-aeroplane-boy-who-captured-the-devastation-of-260-deaths-on-camera-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Tragedy: एक वीडियो से बदली जिंदगी, बना एयरोप्लेन बॉय; मोबाइल में कैद है 260 मौत से पहले का मंजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Tragedy: एक वीडियो से बदली जिंदगी, बना एयरोप्लेन बॉय; मोबाइल में कैद है 260 मौत से पहले का मंजर
Fri, 12 Jun 2026 11:18 AM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, मेघराज (गुजरात)
पीटीआई, मेघराज (गुजरात)
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:18 AM IST
सार
गुजरात के आर्यन असारी ने एक साल पहले अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो बनाया था। आज वह एयरोप्लेन बॉय के नाम से मशहूर है, लेकिन उस हादसे के डर से उसने विमानों का वीडियो बनाना छोड़ दिया है। वह अब हवाई जहाज में बैठने से भी डरता है।
विज्ञापन
एयरोप्लेन बॉय (आर्यन असारी)
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के अरावली जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला 18 साल का आर्यन असारी आज अपने इलाके में एयरोप्लेन बॉय के नाम से मशहूर है। एक साल पहले वह एक साधारण स्कूली छात्र था, जिसने कभी हवाई जहाज को इतने करीब से नहीं देखा था। लेकिन 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे ने उसकी पहचान हमेशा के लिए बदल दिया। उस भयानक हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। आर्यन ने अनजाने में अपने मोबाइल फोन से उस बदनसीब विमान के आखिरी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
आर्यन ने क्या कहा?
आर्यन उस दिन को याद करते हुए बताता है कि वह पहली बार अहमदाबाद गया था। वह अपने पिता मगन असारी के पास कुछ समय बिताने आया था। उसके पिता सेना से रिटायर होने के बाद वहां एक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। आर्यन को 12वीं कक्षा की किताबें भी खरीदनी थीं। वह एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर में अपने पिता के किराए के घर की छत पर खड़ा था। उसने पहली बार इतने करीब से उड़ता हुआ जहाज देखा और उत्साह में आकर अपने दोस्तों को दिखाने के लिए फोन से वीडियो बनाने लगा।
आर्यन कहता है, 'अचानक विमान नीचे आने लगा और फिर एक बड़े आग के गोले में बदल गया। मैं बहुत डर गया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी आंखों के सामने ऐसा कुछ होगा।' वह वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तेजी से फैल गया। आर्यन रातों-रात मशहूर हो गया और मीडिया वाले उसके घर पहुंचने लगे। वह हर टीवी चैनल पर इंटरव्यू दे रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद मन में बैठा डर
हादसे के कुछ दिन बाद आर्यन अपने गांव लौट आया और पढ़ाई शुरू की। उसने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और अब कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है। गांव में और शादियों में लोग उसे पहचानते हैं और पूछते हैं कि क्या वही एयरोप्लेन बॉय है। लेकिन इस शोहरत की एक भारी कीमत उसे चुकानी पड़ी है।
ये भी पढ़ें: Explainer: भारत में ई-22 से ई-30 पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं, फिर क्यों हटा उत्पाद शुल्क, सरकार की क्या तैयारी?
आर्यन अब किसी भी विमान का वीडियो नहीं बनाता। उसे डर लगता है कि अगर उसने वीडियो बनाया, तो विमान फिर से क्रैश हो सकता है। वह विदेश जाने का सपना तो देखता है, लेकिन फिलहाल उसमें हवाई जहाज में बैठने की हिम्मत नहीं है। वह कहता है कि वह मंजर आज भी उसे डराता है और वह अभी उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं है।