फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad plane crash: 259 victims identified, 256 bodies handed over to kin

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: 259 मृतकों की पहचान हुई, 256 शव परिजनों को सौंपे गए

Mon, 23 Jun 2025 10:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 10:08 PM IST
सार

एअर इंडिया विमान दुर्घटना को ग्यारह दिन बीतने के बाद अधिकारियों ने 259 मृतकों की पहचान की पुष्टि की है। इनमें 199 भारतीय नागरिक और 60 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल और कनाडा के लोग हैं। अब तक 256 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।  

विज्ञापन
Ahmedabad plane crash: 259 victims identified, 256 bodies handed over to kin
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के 11 दिन बाद, अधिकारियों ने 259 पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की है, जिनमें 199 भारतीय और ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के 60 नागरिक शामिल हैं, जबकि 256 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।अहमदाबाद सिविल अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तीन ब्रिटिश नागरिकों के शवों को विमान से भेजने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

विज्ञप्ति में कहा गया कि 259 पीड़ितों में 199 भारतीय (180 यात्री और 19 जमीन पर चपेट में आए लोग), सात पुर्तगाली नागरिक, 52 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई शामिल हैं। 259 पीड़ितों में से 253 की पहचान डीएनए मिलान के  आधार पर की गई, जबकि शेष छह की पहचान चेहरे के आधार पर की गई।

विज्ञापन


डीएनए परीक्षण के माध्यम से अब तक पहचाने गए 253 व्यक्तियों में से 240 बोइंग ड्रीमलाइनर विमान में सवार यात्री और 13 गैर-यात्री थे, जो विमान दुर्घटना के बाद जमीन पर मारे गए थे। अस्पताल ने बताया कि 19 गैर-यात्री व्यक्तियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इनमें से 13 पीड़ितों की पहचान डीएनए रिपोर्ट से तथा छह की पहचान चेहरे से की गई। अब तक जिन भारतीय पीड़ितों की पहचान हो गई है वे गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, महाराष्ट्र, दीव और नगालैंड सहित देश के विभिन्न भागों के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: कहां-कहां US के ठिकानों को निशाना बना सकता है ईरान, कितने अमेरिकी सैनिक-हथियार जद में?

दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद रद्द
दुबई के लिए उड़ान भरने को तैयार एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दिया गया। सोमवार सुबह 6.35 बजे बोइंग विमान जयपुर से दुबई जाने के लिए तैयार था, तभी पायलट को विमान में कुछ तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद विमान को रनवे से वापस बुला लिया गया। जांच के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स में 189 यात्री सवार थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed