अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में लगी आग, 1 जख्मी, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में स्थित स्पेस एप्लिकेशन सेंटर में भयंकर आग लगने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 20 दमकल की गाड़ियां और 10 एंबुलेंस मौके पर पहुंची हुई हैं।
इस हादसे में अब तक एक सीआईएसएफ कर्मी के जख्मी होने की खबर है। इस हादसे से कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
Ahmedabad: Fire breaks out in the machinery department at Space Applications Centre. 20 fire tenders & 10 ambulances at the spot, 1 CISF personnel injured. #Gujarat pic.twitter.com/Jd2L7LNNHX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 3, 2018
#WATCH: Fire broke out due to short circuit in the machinery department at Ahmedabad's Space Applications Centre. 20 fire tenders & 10 ambulances at the spot, 1 CISF personnel injured. pic.twitter.com/rROWwQl4vL
— ANI (@ANI) May 3, 2018