रनवे पर दौड़ रहे थे खरगोश, टकराने से बचे दो विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब रनवे पर दो विमान आमने-सामने आ गए। शुक्रवार शाम स्पाइजेट की फ्लाइट अहमदाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरने ही वाली थी। उसे एटीसी से उड़ान भरने की परमीशन भी मिल चुकी थी, लेकिन विमान के पायलट ने देखा की इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे पर ही मौजूद था।
सूत्रों के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट की तरफ से कहा गया है कि वो रनवे खाली कर पार्किंग की तरफ ही जा रही थी कि अचानक रनवे पर उन्हें खरगोश दौड़ते हुए दिखाई दिए। जिस वजह से प्लेन को रोकना पड़ा।
स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-912 में 142 यात्री सवार थे। एटीसी के स्टाफ ने जब देखा की इंडिगो ने रनवे पूरी तरह से खाली नहीं किया है तो उसने तुरंत स्पाइस जेट के पायलट से संपर्क किया और टेकऑफ रोकने के लिए कहा। पायलट ने एटीसी की तरफ से मिले निर्देश का पालन करते हुए विमान का टेकऑफ रोक दिया।
इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग की तरफ बढ़ रही थी
सूत्र कहते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अचानक चालकों ने देखा की रनवे पर खरगोश दौड़ रहे हैं। इस वजह से उन्होंने अचानक ही मजबूरी में ब्रेक लगा दिए।
इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी फ्लाइट 6E-166 (बेंगलुरु-अहमदाबाद) ने रनवे 23 पर लैंड किया था। हालांकि कंपनी ने यात्रियों की संख्या का जिक्र नहीं किया है।
इसके साथ ही इंडिगो ने कहा है कि दोनों विमान काफी दूर थे। फिलहाल डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन इस मामले की जांच कर रहा है।