फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad airport: collision averted between 2 planes, Rabbit were racing on runway

रनवे पर दौड़ रहे थे खरगोश, टकराने से बचे दो विमान

Sat, 25 Feb 2017 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Ahmedabad airport: collision averted between 2 planes, Rabbit were racing on runway
- फोटो : indigo

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब रनवे पर दो विमान आमने-सामने आ गए। शुक्रवार शाम स्पाइजेट की फ्लाइट अहमदाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरने ही वाली थी। उसे एटीसी से उड़ान भरने की परमीशन भी मिल चुकी थी, लेकिन विमान के पायलट ने देखा की इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे पर ही मौजूद था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट की तरफ से कहा गया है कि वो रनवे खाली कर पार्किंग की तरफ ही जा रही थी कि अचानक रनवे पर उन्हें खरगोश दौड़ते हुए दिखाई दिए। जिस वजह से प्लेन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-912 में 142 यात्री सवार थे। एटीसी के स्टाफ ने जब देखा की इंडिगो ने रनवे पूरी तरह से खाली नहीं किया है तो उसने तुरंत स्पाइस जेट के पायलट से संपर्क किया और टेकऑफ रोकने के लिए कहा। पायलट ने एटीसी की तरफ से मिले निर्देश का पालन करते हुए विमान का टेकऑफ रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग की तरफ बढ़ रही थी

Ahmedabad airport: collision averted between 2 planes, Rabbit were racing on runway

सूत्र कहते हैं कि  इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अचानक चालकों ने देखा की रनवे पर खरगोश दौड़ रहे हैं। इस वजह से उन्होंने अचानक ही मजबूरी में ब्रेक लगा दिए।

इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी फ्लाइट 6E-166 (बेंगलुरु-अहमदाबाद) ने रनवे 23 पर लैंड किया था। हालांकि कंपनी ने यात्रियों की संख्या का जिक्र नहीं किया है।

इसके साथ ही इंडिगो ने कहा है कि दोनों विमान काफी दूर थे। फिलहाल डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन इस मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed