फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   agustawestland Christian Michel requests CBI court to make international calls to family and lawyers

अगस्ता हेलिकॉप्टर सौदा : बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को आई घर की याद, कोर्ट से फोन करने की अनुमति मांगी

Thu, 10 Jan 2019 04:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
agustawestland Christian Michel requests CBI court to make international calls to family and lawyers
क्रिश्चियन मिशेल
क्रिश्चियन मिशेल ने सीबीआई की विशेष अदालत में आवेदन कर अपने परिवार, दोस्तों और अपने वकीलों को अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक से 14 जनवरी को रिपोर्ट देने को कहा है। मिशेल अगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में एक बिचौलिया है और उसे पांच दिसंबर को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में याचिका देकर कहा कि  मिशेल को दूसरे रक्षा सौदे में भी रकम मिली जिसकी जांच की जानी है। अदालत ने ईडी की याचिका मंजूर कर ली और मिशेल को 26 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे से जुड़े सीबीआई के मामले में उसे 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे 22 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और तब से अदालती आदेश पर एजेंसी की हिरासत में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल को 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे के सिलसिले में भारत लाया गया है। यह सौदा यूपीए सरकार के समय हुआ था जिसके तहत 12 लग्जरी हेलिकॉप्टर खरीदे जाने थे जिनका इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी लोगों के लिए होना था। 


क्रिश्चियन मिशेल उन इस सौदे में शामिल तीन बिचौलियों में से एक है। इसके अलावा ग्यूडो हैशके और कार्लो गेरोसा अन्य दो बिचौलिए हैं। मिशेल दुबई में अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में है और उसे यूएई में कानूनी और न्यायिक कार्यवाही के लंबित रहने तक हिरासत में भेज रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed