फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agriculture bill, Congress will hit the road in protest against agricultural bills, nationwide movement from September 24

कृषि विधेयकों के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 24 सितंबर से देशव्यापी आंदोलन

Tue, 22 Sep 2020 04:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Sep 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Agriculture bill, Congress will hit the road in protest against agricultural bills, nationwide movement from September 24
Sonia Gandhi - फोटो : PTI

कांग्रेस संसद से कृषि विधेयकों को पारित कराने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 24 सितंबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सभी महासचिवों की सोमवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।  

विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि पार्टी किसान विरोधी और जनता विरोधी कानूनों को पास कराने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। वहीं पार्टी नेता अहमद पटेल ने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


कृषि विधेयक न तो राज्य सरकारों और न ही किसानों के हित में हैं। हमने इसके खिलाफ संसद में आवाज उठाई और अब सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन का निर्णय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इन विधेयकों के खिलाफ किसानों और गरीब लोगों के दो करोड़ हस्ताक्षर जुटाने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कृषि विधेयकों के खिलाफ देशभर में प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता अपने-अपने राज्यों में रैली निकालेंगे और संबंधित राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे।


कर्नाटक में कृषि विधेयकों के विरोध में 10 दिन का प्रदर्शन
कर्नाटक में सोमवार से कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का 10 दिन का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसके चलते सड़क पर जाम लगा गया। यह प्रदर्शन 30 सितंबर तक चलेगा। किसानों का कहना है कि ये विधेयक किसान विरोधी हैं। सरकार विधेयकों को जब तक वापस नहीं लेती, तब तक हम प्रदर्शन नहीं रोकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed