फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agreement with the US on logistics support indian national Congress raised the question

अमेरिका के साथ लॉजिस्टिक सपोर्ट एग्रीमेंट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 14 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Agreement with the US on  logistics support indian national Congress raised the question
- फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी ने अमेरिका के साथ मोदी सरकार द्वारा लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट(एलईएमए) पर सहमति को लेकर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भारतीय सैन्य नीति को अमेरिका के साथ बंधकर प्रशांत महासागर, एशिया और दक्षिण चीन सागर में उलझाना किसी तरह से भी उचित नहीं है। इसका हमारी आपरेशनल तैयारी और सामरिक रणनीति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भी भारत सरकार के अमेरिका के साथ इस समझौते के लिए राजी होने की आलोचना की। एंटनी ने इसे भारत की विदेश नीति और रणनीतिक स्वायत्तता की आजादी के विरुद्ध बताया। उन्होंने इस निर्णय को विनाशकारी बताते हुए केन्द्र सरकार से इस पर अपना निर्णय बदलने की अपील की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने इस समझौते के बाबत इसके तहत होने वाली दो अन्य सहमतियों के तकनीकी पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉमन इंटरआपरेबिलिटी एंड सेक्योरिटी मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट(सीआईएसएमओए) और बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट(बीईसीए) का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर राजी होने के बाद भारत की सुरक्षा की नीति, स्वतंत्रता और रणनीतिक तैयारी को लेकर समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने सरकार से सवाल भी पूछा कि आखिर इस तरह के समझौते की जरूरत ही क्या है? उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ 2004 से ही समझौते को लेकर दबाव बना रहा था लेकिन राष्ट्रहितों को वरीयता देते हुए पिछली सरकार ने इससे परहेज किया था। शर्मा ने कहा कि इस समझौता का  चीन, जापान, रूस, फ्रांस समेत अन्य सहयोगी देशों के साथ संबंधों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed