{"_id":"62bb01f2812f1e503d5bff56","slug":"agneepath-scheme-youth-halla-bol-started-seven-day-bihar-tour-will-conduct-peaceful-agitation-against-the-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme: युवा हल्लाबोल ने शुरू किया सात दिवसीय बिहार दौरा, योजना के खिलाफ करेंगे शांतिपूर्ण आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agneepath Scheme: युवा हल्लाबोल ने शुरू किया सात दिवसीय बिहार दौरा, योजना के खिलाफ करेंगे शांतिपूर्ण आंदोलन
Tue, 28 Jun 2022 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:16 PM IST
सार
अनुपम का कहना है कि गांधी और जयप्रकाश की भूमि 'बिहार' से देश को नई दिशा मिलेगी। सेना भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही युवा हल्लाबोल ने अपने सात दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत की है...
विज्ञापन
युवा हल्ला बोल के संस्थापक अनुपम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ आंदोलन में तिहाड़ जेल से निकलने के बाद 'युवा हल्ला बोल' के संस्थापक अनुपम के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को सांकेतिक उपवास किया गया। अनुपम का कहना है कि गांधी और जयप्रकाश की भूमि 'बिहार' से देश को नई दिशा मिलेगी। सेना भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही युवा हल्लाबोल ने अपने सात दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत की है।
विज्ञापन
दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान युवा नेता अनुपम के अलावा उनके दस और साथियों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। उनके साथ जेल में बंद आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कमल और वरिष्ठ नेता हिमांशु तिवारी भी सांकेतिक उपवास में शामिल रहे। अनुपम ने कहा, गांधी-बुद्ध की कर्मभूमि और आंदोलनों की जन्मस्थली बिहार के युवाओं पर आज बड़ी जिम्मेदारी है। बड़े से बड़े बदलाव के लिए पूरी दुनिया ने गांधी से आंदोलन करना और बुद्ध से संयम सीखा है। उन्होंने सेना की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पत्र लिख कर धैर्य और संयम के साथ आंदोलन को अंजाम तक ले जाने की अपील की है।
विज्ञापन
अनुपम ने आगे कहा कि इस संघर्ष को तब तक जारी रखेंगे, जब तक जीत नहीं जाते। राष्ट्रनिर्माण के इस संघर्ष में हम सब पूरी ताकत से आपके साथ हैं। आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कमल ने कहा, बुधवार से युवा हल्ला बोल के पदाधिकारी, गांव-गांव जाकर सेना अभ्यर्थियों के बीच जो भय का माहौल बनाया गया है, उसे कम करने का प्रयास करेंगे। बिहार के युवाओं में विश्वास पैदा किया जाएगा। 'युवा हल्ला बोल' सेना भर्ती, रेलवे एनटीपीसी, एसएससी, शिक्षक भर्ती सहित युवाओं से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मुखर रहा है।
विज्ञापन
आंदोलन के वरिष्ठ नेता हिमांशु तिवारी ने कहा, युवा इन झूठे मुकदमों से न रुकने वाला है न, झुकने वाला है, न दबने वाला है। यह देशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को यह योजना वापस लेनी ही होगी। संपूर्ण क्रांति आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा चुके दिनेश सिंह और रघुपति सिंह ने तिहाड़ जेल से लौटे युवा नेता अनुपम समेत सभी साथियों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए सभी जेपी सेनानियों का पूरी ताकत के साथ युवाओं को समर्थन रहेगा।