फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Age not important to win, performance is Important says Ashish nehra

मुझे फर्क नहीं पड़ता मेरे लिए उम्र महज एक आंकड़ा: नेहरा

Tue, 31 Jan 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Age not important to win, performance is Important says Ashish nehra
- फोटो : getty

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया। नेहरा ने 28 रन देकर तीन विकेट लेकर पांच रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। सैंतीस वर्ष के अनुभवी गेंदबाज ने उम्र को लेकर आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें रिदम में आने के लिए सिर्फ एक अभ्यास मैच की जरूरत थी। नेहरा ने दूसरे टी-20 में दो विकेट लगातार लिए और एक विकेट और अपनी झोली में डाला। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पचास ओवरों का मैच खेलूं या टी-20 या फिर नेट पर एक स्टंप के सामने ही गेंदबाजी क्यों न कर रहा हूं, मेरे प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रहती। मुझे लय हासिल करने में सिर्फ एक मैच लगता है। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने अपनी उम्र की बात करते हुए कहा कि जहां तक मेरी उम्र की बात है तो भारत में जब तक आप अच्छा खेलेंगे लोग आपकी तारीफ करते रहेंगे लेकिन टीम दो मैच हार जाएगी तो बाकी 15 खिलाड़ियों की आलोचना नहीं होगी बल्कि कहा जाएगा कि नेहरा को बाहर किया जाना चाहिए। मुझे फर्क नहीं पड़ता मेरे लिए उम्र महज एक आंकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच प्रैक्टिस बेहद जरूरी: नेहरा

Age not important to win, performance is Important says Ashish nehra
आशीष नेहरा

नेहरा ने पिछले साल वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग में उसके बाद घुटने की सर्जरी के कारण वह मैदान से दूर रहे थे। आशीष ने कहा कि आने वाले समय में वह घरेलू क्रिकेट में पचास ओवरों और टी-20 मैच खेलेंगे और आईपीएल में भी हिस्सा लेंगे।

उनका कहना है कि चाहे आप कितने ही अनुभवी गेंदबाज हो या बल्लेबाज हो लेकिन आपके लिए मैच प्रैक्टिस बेहद जरूरी है। नेहरा ने कहा कि वह और धोनी जैसे खिलाड़ी जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। अनुभव का बड़ा महत्व होता है।

नागपुर मैच के बारे में कहा कि जब आप 145 के लक्ष्य का पीछा करते हो तो शुरुआती विकेट निकालना जरूरी होता है जो हमने किया। इससे बल्लेबाजों पर दबाव बना। उन्होंने कहा कि टी-20 में अंतिम गेंद तक कुछ नहीं कह सकते। उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। यदि अमित मिश्रा ने नो बॉल नहीं फेंकी होती तो हम पहले ही मैच में वापसी कर लेते। मिश्रा की गेंद पर स्टोक्स आउट हो गए थे लेकिन वह गेंद नोबॉल निकली थी।  

जब तक फिट रहूंगा खेलता रहूंगा

Age not important to win, performance is Important says Ashish nehra
आशीष नेहरा

नेहरा इस बात से इत्तफाक नहीं रखते कि उनकी बढ़ती उम्र उनके खिलाफ जा रही है। उन्होंने संकेत दिया है कि जब तक फिट रहेंगे खेलते रहेंगे। नेहरा ने कहा कि मैं जानता हूं कि फिट रहना कितना मुश्किल होता है।

मैं एक तेज गेंदबाज हूं और शुरुआत और अंत में गेंदबाजी करता हूं लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं जब तक मेरा शरीर साथ दे रहा है तब तक मैं खेलता रहूंगा। मैंने अंतिम मैच सात-आठ महीने पहले खेला था लेकिन मैच दर मैच आप बेहतर होते जाते हैं। मेरी गेंदबाजी में पुरानी धार बाकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed