{"_id":"5a52f8ee4f1c1bf61b8b752b","slug":"again-fire-accident-in-mumbai-now-fire-breaks-out-at-sessions-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 20 दिनों में 5वें आग हादसे का शिकार बनी मुंबई, चपेट में आया सेशन कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिछले 20 दिनों में 5वें आग हादसे का शिकार बनी मुंबई, चपेट में आया सेशन कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
mumbai session court
मुंबई के सेशन कोर्ट में भीषण आग लग गई है। सेशन कोर्ट की तीसरी मंजिल पर सोमवार सुबह यह आग लगी है अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। आग लगने के बाद सुबह करीब 7.15 बजे दमकल केंद्र को फोन कर दिया गया था और करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारी का कहना कि बचाव कार्य के अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह क्या है? बता दें कि मुंबई पिछले 20 दिनों कई आग हादसों का शिकार हुई है। इससे पहले बड़ा हादसा 29 दिसंबर को हुआ जब कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
पढ़ें: मुंबई आगः सामने आए प्रत्यक्षदर्शी, बताया कैसे फंस-फंसकर मरे लोग
विज्ञापन
18 दिसंबर को कुर्ला इलाके के साकी-नाका में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं मरोल में एक बिल्डिंग की बेसमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा बुरी तरह झुलस गए।