फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aftershock of Bankers strike, loss of hundred crores in a day

बैंकों में हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार ठप, एटीएम हुए खाली

Sat, 30 Jul 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
Aftershock of Bankers strike, loss of hundred crores in a day
बैंकों का ह़ड़ताल - फोटो : अमर उजाला
 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण शहर में लगभग दो सौ करोड़ का लेन-देन ठप रहा। हड़ताल के कारण बैंकों में पूरी तरह से तालाबंदी रही, बैंकों के एटीएम भी शाम होते-होते पैसा खत्म होने के कारण जवाब देने लगे। क्लियरिंग हाउस बंद रहने से जिले में 150 से 200 करोड़ के बीच कारोबार प्रभावित हुआ। यूएफबीयू ने बैंकिंग सुधारों, बैंकों के विलय एवं निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन


यूएफबीयू के आह्वान पर बैंकिंग उद्योग के सभी नौ अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में ताले लटके रहे। हड़ताल से लगभग 200 करोड़ रुपये का लेन-देन ठप रहा। बैंक कर्मी केंद्र सरकार के आर्थिक सुधारों और श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध कर रहे थे। बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक की संगम प्लेस शाखा में एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में जुटे कर्मचारियों-अधिकारियों को संबोधित करते हुए यूएफबीयू के जिला समन्वयक शशिकांत श्रीवास्तव ने बैंकों का विलय और निजीकरण को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा देश के बैंकों को पूंजीपतियों और विदेशी हाथों में सौंपने की है। सभा मं एसपी दीक्षित, डीकेमालवीय, एसपी शर्मा, दिनेश कुमार और एसबी राय ने बैंक कर्मचारियों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता एनपीए औद्योगिक घरानों की देन

Aftershock of Bankers strike, loss of hundred crores in a day
बैंक हड़ताल

पीएनबी अधिकारी संगठन के सर्किल प्रेसीडेंट अश्विनी तिवारी ने कहा कि बैंकों का बढ़ता एनपीए मुट्ठीभर औद्योगिक घरानों की देन है। सरकार उनके खिलाफ न तो स्वयं कड़े कदम उठाना चाहती है और न ही बैंकों को स्वायत्तता प्रदान कर रही है कि वे अपने खराब ऋणों की वसूली कर सकें, इसकी जिम्मेदारी बैंको पर थोपी जा रही है।

पीएनबी के जनरल सेक्रेटरी सुनील सहगल ने आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा। सेंट्रल बैंक अधिकारी संगठन के सहायक महामंत्री राजेश तिवारी ने सरकार के आर्थिक सुधारों पर सवालिया निशान खड़ा किया। सभा में अमर नाथ, एके कपिला, अवधेश पांडेय, नीरज वर्मा, क्षितिज कुमार पांडेय, राकेश कुमार, अमित सिन्हा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।
नौ अगस्त को संसद मार्च

पीएनबी अधिकारी संगठन के सर्किल प्रेसीडेंट अश्विनी तिवारी  ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में ऑल इंडिया बैंक आफिसर कनफडरेशन की ओर से नौ अगस्त को नई दिल्ली में संसद मार्च निकाला जाएगा। इसमें वित्तमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed