फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the disclosure of Naxalites conspiracy, PM to protect and link home ministry

नक्सलियों की साजिश का खुलासा होने के बाद पीएम की सुरक्षा और कड़ी करेगा गृहमंत्रालय

Tue, 12 Jun 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
After the disclosure of Naxalites conspiracy, PM to protect and link home ministry
पीएम मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। पुणे पुलिस के हाथों गिरफ्तार नक्सलियों के ठिकाने से पीएम की हत्या की साजिश से संबंधित चिट्ठी बरामद होने के बाद यह बैठक बुलाई गई। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, आईबी प्रमुख राजीव जैन और गृह सचिव राजीव गौबा मौजूद थे। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट गृहमंत्रालय को भेजी है।
विज्ञापन


राजनाथ ने सभी राज्यों और संबंधित एजेंसियों को पीएम की सुरक्षा को लेकर जरूरी इंतजाम की नए सिरे से समीक्षा करने का निर्देश दिया है। हालांकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कानून के तहत बनी एलीट फोर्स स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) जिम्मेदार होती है। लेकिन जब पीएम राज्यों का दौरा करते हैं तो राज्य पुलिस की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम हो जाती है। 
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के मुताबिक, नक्सलियों की चिट्ठी में पीएम नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम राजीव गांधी की तर्ज पर रैलियों में निशाना बनाने का जिक्र था। सूत्रों के मुताबिक, इस बात की भी समीक्षा की जा रही है कि क्या नक्सली गुटों में इतनी क्षमता है कि वह एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहने वाले पीएम को निशाना बना सकें। राजीव गांधी की हत्या के बाद एनएसजी के मैंडेट में कई नए क्लॉज जोड़े गए थे। ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed