फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After successful trial in 65 districts Uwin will start from seven August

U-win: 65 जिलों में ट्रायल सफल के बाद सात अगस्त से होगी यूविन की शुरुआत, जच्चा-बच्चा का रखा जाएगा ख्याल

Fri, 07 Jul 2023 05:49 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 05:49 AM IST
सार

जच्चा-बच्चा को लगने वाले टीकों के कार्ड को संभालकर रखने का झंझट नहीं होगा। जिस तरह कोरोना का टीका लेने के बाद कोविन वेबसाइट पर आपको प्रमाण पत्र मिला, उसी तरह मातृ शिशु टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी डिजिटल रूप से यूविन पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
After successful trial in 65 districts Uwin will start from seven August
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश के 65 जिलों में ट्रायल सफल होने के बाद अब केंद्र सरकार आगामी सात अगस्त से देशभर में मातृ व शिशु टीकाकरण के लिए यूविन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करेगी। कोरोना काल में जिस कोविन वेबसाइट पर जाकर टीकाकरण के लिए पंजीयन किया गया, ठीक उसी प्रकार यह यूविन वेबसाइट है जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जच्चा-बच्चा का पूरा ख्याल रखेगा।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसी साल 11 जनवरी से ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित सभी राज्य के दो-दो जिलों में चला ट्रायल सफल होने के बाद अब इसे पूरे देश में लागू किया है। आशा और एएनएम कर्मचारियों के पास मौजूद टेबलेट में इंटरनेट के जरिये पूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मंच का इस्तेमाल गर्भवती महिला का पंजीकरण और टीकाकरण करने, प्रसव की जानकारी रखने, जन्मे शिशु को पंजीकृत करने और जन्म के समय और बाद में दिए जाने वाले टीके का रिकॉर्ड रखने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

अभी पूरा रिकॉर्ड डिजिटल नहीं, यूविन से खत्म होगी समस्या
अधिकारियों ने बताया कि मातृ और शिशु टीकाकरण का अभी रिकॉर्ड पूरी तरह से डिजिटल नहीं है। हर साल इसे तैयार करने के लिए सभी राज्यों में अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाना पड़ता है, लेकिन अब यूविन से यह समस्या खत्म होगी। लाभार्थी टीकाकरण के लिए पहले से ही समय ले सकेगा और इससे उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में भी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड संभालने का झंझट नहीं  
जच्चा-बच्चा को लगने वाले टीकों के कार्ड को संभालकर रखने का झंझट नहीं होगा। जिस तरह कोरोना का टीका लेने के बाद कोविन वेबसाइट पर आपको प्रमाण पत्र मिला, उसी तरह मातृ शिशु टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी डिजिटल रूप से यूविन पर उपलब्ध होगा। टीके की अगली खुराक कब लेनी है, एआई इसे याद रखेगा और समय आने पर आपके फोन पर मैसेज भेजेगा।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed