{"_id":"5b3cbdfb4f1c1b54238b4693","slug":"after-sc-verdict-on-delhi-cm-vs-lg-lakshminarayanan-says-this-decision-also-applies-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम नारायणसामी ने कहा- यह फैसला पुदुचेरी पर भी लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम नारायणसामी ने कहा- यह फैसला पुदुचेरी पर भी लागू
एजेंसी, पुदुचेरी
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी
उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ छिड़ी लड़ाई के बीच पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को चुनी हुई सरकार की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से केंद्र शासित प्रदेश पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने से उप राज्यपाल इनकार करेंगी तो वह उनके खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेदी अब अपना रवैया बदलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो कोई भी अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना करेगा उसे गंभीर कार्रवाई का सामना करना होगा।
गौरतलब है कि आज देश की सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली में लंबे समय से चल रही अधिकारों की जंग को लेकर फैसला सुनाया। इस फैसले में अदालत ने कुछ शर्तों के साथ मुख्यमंत्री को ही दिल्ली का बॉस माना है।
विज्ञापन
अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महज संविधान की धारा 239 एए के तहत दी गई शक्तियों के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की मदद और सलाह से काम करने के लिए बाध्य हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है जिसमें उपराज्यपाल को दिल्ली का बॉस बताया गया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपनी अन्य टिप्पणियों से उपराज्यपाल का अधिकार क्षेत्र तय कर दिया है।